हिमाचल के 6 लाख लाभार्थियों को 280 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन हस्तांतरित

हिमाचल के 6 लाख लाभार्थियों को 280 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन हस्तांतरित

  • मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 90 करोड़ रुपए की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए
  • धारकंडी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में अग्निशमन कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लपियाणा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा

इंडिया न्यूज, शिमला।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत 6,35,375 लाभार्थियों को 280 करोड़ रुपए की 3 माह की पेंशन हस्तांतरित की।

उन्होंने हिमाचल के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर 75 लाभार्थियों को पेंशन वितरित की। जयराम ठाकुर ने कहा कि अप्रैल, मई और जून की बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन पात्र लोगों के खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों को अब 3 माह की पेंशन वर्ष में 4 बार सीधे उनके खातों में प्राप्त हो सकेगी।

प्रदेश सरकार का निर्णय वृद्धजनों के कल्याण को समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रथम निर्णय वृद्धजनों के कल्याण को समर्पित था। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में चालू वित्तीय वर्ष में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 60 वर्ष किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पेंशनधारक जिन्हें प्रतिमाह 850 रुपए मिल रहे थे, उन्हें अब 1,000 रुपए प्रतिमाह, जबकि ऐसे सभी पेंशनरों जिन्हें 1,000 रुपए प्रति माह मिल रहे थे, को अब 1,150 रुपए प्रतिमाह तथा 1,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को अब 1,700 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष की महिलाएं भी बिना किसी आय सीमा के अब वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस पर 1,300 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 3,052 करोड़ रुपए व्यय किए हैं जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है।

वरदान साबित हो रहा जन मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन मंच प्रदेश के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वरदान साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश में 21.81 करोड़ रुपए व्यय कर 1.36 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 3.25 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिसम्बर, 2019 में प्रदेश को देश का पहला धुआंमुक्त राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

3.34 लाख परिवारों को गोल्डन कार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3.34 लाख परिवारों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर न हुए परिवारों के लिए मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना आरम्भ की है।

उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 4.62 लाख परिवारों का पंजीकरण किया गया है और 1.25 लाख लाभाथियों को 130 करोड़ रुपए की उपचार सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सहारा योजना के अंतर्गत 3,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की कन्याओं को विवाह के समय 31 हजार की राशि प्रदान की जा रही है।

स्वरोजगार के लिए उपदान

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर अपना उद्यम लगाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत उपदान प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 60 लाख की कुल परियोजना लागत वाले उद्यमों के लिए पुरुषों को 25 प्रतिशत, महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा विधवाओं को 35 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 2,700 इकाइयां स्थापित की गई हैं जिसमें 8,500 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है और इस योजना के अंतर्गत 70 करोड़ का उपदान प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने धारकंडी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने, शाहपुर में अग्निश्मन केंद्र खोलने, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में बीबीए और बीसीए की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह तथा रजोल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की।

जयराम ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लपियाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धराड़का को माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय उच्च पाठशाला प्रेई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।

आश्रय एप की लांच

मुख्यमंत्री ने हिमाचल के संस्थापक एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आश्रय एप भी लांच की। इसके माध्यम से विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं ओनलाइन सेवा के रूप में उपलब्ध होंगी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शाहपुर मैदान से जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 90 करोड़ रुपए की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

लोकार्पण और शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने 1.41 करोड़ की लागत से निर्मित शाहपुर बस अड्डे, कैंट नाला पर 1.10 करोड़ की लागत से निर्मित पुल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 1.79 करोड़ की लागत के उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र, 4.83 करोड़ रुपए से स्तरोन्नत चम्बी-भनालाखास-स्को सड़क तथा 55 करोड़ की लागत से निर्मित 33/132 केवी विद्युत उप-केंद्र चम्बी स्थित सुहरी का लोकार्पण किया।

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मंडल शाहपुर तथा सहायक अभियंता उपमंडल दाड़िनी के नवनिर्मित कार्यालयों का भी शुभारम्भ किया।

सीएम ने रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ने 2.20 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले 33 केवी विद्युत उप-केंद्र रजौल, 1.31 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली अनाज मंडी शाहपुर स्थित चम्बी, 38 लाख रुपए से निर्मित होने वाले आदर्श पुलिस स्टेशन शाहपुर के भवन, तहसील शाहपुर में 8.92 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली सरांकनी कूहल, शाहपुर तहसील में बांदी, कलयारा, नागनपट्ट और सल्ली, कुठारना, भलेट, दुल्ली, काकड़ा, सुकर गांव के लिए 4.55 करोड़ रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना भडोदर कूहल तथा 4.54 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 33/11 केवी उप-केंद्र दाड़िनी की आधारशिला रखी।

कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के मामले में हिमाचल एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के पात्र वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर 1,350 करोड़ रुपए व्यय कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत 4 वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 2.20 लाख नए मामले स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंदों एवं कमजोर वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा से सांसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक अर्जुन सिंह तथा रीता धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, अन्य पिछड़ा वर्ग निगम के उपाध्यक्ष ओपी चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विवेक भाटिया, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। हिमाचल के 6 लाख लाभार्थियों को 280 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन हस्तांतरित

Read More : कैच द रेन कार्यक्रम के तहत शिमला जिले में बनेंगे 75 अमृत सरोवर

Read More : अजय कुमार यादव ने संभाला आवासीय आयुक्त पांगी का पद्भार

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago