जिला मंडी में 8 लाख 60 हजार 318 मतदाता, 11867 सर्विस वोटर

जिला मंडी में 8 लाख 60 हजार 318 मतदाता, 11867 सर्विस वोटर

  • 100 वर्ष से ज्यादा के 160 मतदाता
  • जिला मंड़ी में 1190 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए
  • 21 मॉडल पोलिंग स्टेशन
  • इंडिया न्यूज, मंडी।

जिला मंडी की 10 विधानसभाओं में 8,60,318 वोटर पंजीकृत हैं, जिनमें से 11 हजार 867 सर्विस वोटर हैं।

विधानसभा क्षेत्र                     कुल मतदाता

जोगिन्द्रनगर विधानसभा           1,06,046
सरकाघाट विधानसभा             92,207
दं्रग                               91,525
सराज                              84,315
सुन्दरनगर                         83,690
धर्मपुर                             82,732
करसोग (अ.जा.)                76,609
नाचन (अ.जा.)                   88,483
बल्ह (अ.जा.)                    81,597
मंडी सदर                         78,113

आयु वर्ग                          मतदाता
18 से 19                        34,447
20 से 29                      1,71,883
30 से 39                      1,82,110
40 से 49                      1,75,526
50 से 59                      1,34,134
60 से 69                         86,235
70 से 79                         45,076
80 से 89                         15,965
90 से 99                         2,914
100 से ज्यादा                    160

सबसे अधिक ऊंचाई का पोलिंग स्टेशन द्रंग विधानसभा क्षेत्र

जिला में सबसे अधिक ऊंचाई का पोलिंग स्टेशन द्रंग विधानसभा क्षेत्र का रूलंग पोलिंग स्टेशन है, इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 9 हजार फुट है । यहां पर मतदाताओं की कुल संख्या 308 है जबकि सबसे कम ऊंचाई का पोलिंग स्टेशन मंडी विधानसभा क्षेत्र का खलियार पोलिंग स्टेशन है इसकी समुद्र तल से ऊंचाई केवल 747 फुट है और मतदाताओं की कुल संख्या 688 है।

सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन चैगान में सबसे अधिक 1398 मतदाता हैं जबकि सबसे कम इसी विधानसभा के मतदान केन्द्र जरठू में केवल 95 वोटर हैं। सड़क से सबसे अधिक दूरी का मतदान केन्द्र सुन्दरनगर विधानसभा का मंजगांव पोलिंग मतदान केन्द्र है। इसकी सड़क से दूरी 10 किलोमीटर है और वहां पर 248 वोटर हैं।

जिला मंड़ी में 1190 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए

जिला मंड़ी में 1190 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक सराज विधानसभा में 145 और सबसे कम बल्ह विधानसभा में 105 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिला में 23 अति संवेदनशील, जबकि 53 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। 1113 मतदान केन्द्र ग्रामीण इलाकों में तथा 77 मतदान केन्द्र शहरी इलाकों में स्थापित किए गए हैं। इनमें से 21 मॉडल पोलिंग स्टेशन हैं।

चुनावों में 20 मतदान केन्द्र पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे जबकि मंडी और सुन्दरनगर विधानसभाओं में एक-एक पोलिंग स्टेशन दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित किए जांऐगे।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago