Aam Aadmi Party Road Show in Himachal आम आदमी पार्टी का हिमाचल में रोड शो

Aam Aadmi Party Road Show in Himachal आम आदमी पार्टी का हिमाचल में रोड शो

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी में किया रोड शो

हिमाचल की चाबी अब आम जनता के हाथ में: केजरीवाल

पंजाब में 20 दिन में दूर कर दिया भ्रष्टाचार: भगवंत मान

इंडिया न्यूज, मंडी।

Aam Aadmi Party Road Show in Himachal : दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है। अब पार्टी अपना दायरा बढ़ाने लगी है और इसके लिए पार्टी ने गुजरात के बाद अब हिमाचल में रोड शो कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।

हिमाचल में अपनी जड़ों को मजबूत करने के मकसद से बुधवार को पार्टी ने प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े जिले मंडी में रोड शो कर अपने इरादे भी साफ कर दिए।

मंडी के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो शुरू हुआ जो मंडी के सेरी मंच पहुंचकर थमा।

इस दौरान रास्ते में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। रोड शो में उमड़ी भीड़ से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान काफी उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के सेरी मंच से आम आदमी पार्टी ने एक तरह से अपना चुनावी शंखनाद कर दिया। इस मौके पर उमड़ी भीड़ से केजरीवाल और भगवंत मान काफी उत्साहित नजर आए और केजरीवाल ने तो अपने भाषण में इसका जिक्र भी किया।

 

राजनीति नहीं, काम करने आए हैं: अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party Road Show in Himachal)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे राजनीति करने नहीं, बल्कि काम करने आए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकारें बनाई हैं और इन दोनों राज्यों से भ्रष्टाचार समाप्त किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में तो 20 दिन के भीतर भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। यदि लोगों को इसका यकीन नहीं है तो यहां मौजूद लोगों के पंजाब में रिश्तेदार होंगे, वे उनसे पता कर सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल में सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यहां पर सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार किया जाएगा और जिस तरह के स्कूल दिल्ली में बनाए गए हैं, वैसे ही सरकारी स्कूल हिमाचल में भी बनाए जाएंगे।

आम आदमी की ताकत बहुत बड़ी (Aam Aadmi Party Road Show in Himachal)

केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल की सत्ता की चाबी अब आम आदमी के हाथ में है। उन्होंने मंडी में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया और कहा कि आज हिमाचल की जनता ने दिल खुश कर दिया।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी की ताकत बहुत बड़ी होती है।

उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हें आम आदमी ने हराया है। चन्नी को हराने वाले मोबाइल रिपेयर की दुकान करते हैं।

कांग्रेस और भाजपा पर हमलावर तेवर (Aam Aadmi Party Road Show in Himachal)

भगवंत मान ने कांग्रेस और भाजपा पर हमलावर तेवर अपनाए और कहा कि अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी का समय आने वाला है।

उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है।

इनके नेता कहते हैं कि यहां तीसरा विकल्प नहीं आ सकता लेकिन हिमाचल में आने वाला समय आम आदमी का है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और दिल्ली तथा पंजाब की तरह यहां पर विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

भ्रष्टाचार करने वाला सीधा जेल जाएगा (Aam Aadmi Party Road Show in Himachal)

भगवंत मान ने कहा कि जब पंजाब में एक शिक्षक का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है तो यहां क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है और उन्होंने पंजाब में इसकी शुरूआत कर दी है और 20 दिनों के भीतर भ्रष्टाचार समाप्त किया है।

उन्होंने हिमाचल की जनता का आह्वान किया कि वे बुनियादी सुविधाओं के लिए आम आदमी की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा और जनता का पैसा खाएगा, वह सीधा जेल जाएगा। Aam Aadmi Party Road Show in Himachal

Read More : 15 Lakh Approved for Construction of Shed in Luthan Gaudham लुथान गौधाम में शेड बनाने के लिए 15 लाख स्वीकृत

Read More : 750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission जल जीवन मिशन में हिमाचल को 750 करोड़ का ईनाम

Read More : State Level Suket Devta Fair Inaugurated in Sundernagar सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का शुभारम्भ

Read More : Governor Sent Ambulance राज्यपाल ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Read More : Free Treatment in Every Village with Mobile Medical Vehicle मोबाइल मेडिकल वाहन से हर गांव में उपलब्ध होगा मुफ्त उपचार

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago