Aapda Rahat Kosh: असम सरकार की करी गई आंशिक मदद के बाद सीएम सुक्खू ने जताया आबार

India News (इंडिया न्यूज़), Aapda Rahat Kosh, Himachal News: हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात, बाढ़ एवं लैंडस्लाइड के कारण आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 का गठन किया है। जिसमें असम सरकार द्वारा 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि का अंशदान किया गया है। इस राशि का चेक बुधवार को असम के वन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी द्वारा सीएम सुखविंद्र सुक्खू को भेंट किया गया।

असम सरकार को किया आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा असम सरकार की इस सहायता राशि के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया। उनका कहना है कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों की मदद करना के लिए यह सहायता राशि कारगर साबित होगी। सीएम ने स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम जनता से इस कोष में ज्यादा से ज्यादा अंशदान का आग्रह किया है। जिससे प्रभावितों की यथासंभव सहायता करी जा सके।

सीएम धामी ने भी की मदद (Aapda Rahat Kosh)

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बुधवार को यह बताया गया कि उत्तराखंड सरकार ने भी 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि आपदा राहत कोष में प्रदान की गई है। उनके द्वारा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को इस राशि के लिए आभार प्रकट किया गया है। उन्होंने सीएम धामी को यह भी कहा कि इस आपदा में प्रभावितों को मदद प्रदान करने के लिए यह राशि बहुत काम आएगी। उन्होंने आगे कहा कि भारी बरसात की वजह से प्रदेश में कुल 12,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े- 

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago