होम / Accident: सफर करने से सावधान! चंडीगढ़-मनाली NH पर कार पर गिरा पत्थर, चाची-भतीजा घायल

Accident: सफर करने से सावधान! चंडीगढ़-मनाली NH पर कार पर गिरा पत्थर, चाची-भतीजा घायल

• LAST UPDATED : August 14, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Manali Police: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक ऑल्टो कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से एक चाची और भतीजा घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे 4 मील के पास हुई। घायल हुए लोग बालीचौकी के काउ गांव के निवासी हैं। उन्हें तुरंत मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इलाज के लिए ले जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, बालीचौकी के निवासी दुनी चंद अपनी चाची को इलाज के लिए मंडी लेकर जा रहे थे। कार में उनके साथ तीन लोग सवार थे, जिसमें दुनी चंद ड्राइवर था और उसकी चाची पास की सीट पर बैठी हुई थी।

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh Rains: हिमाचल में बिगड़ा मौसम का हाल, भूस्खलन और बाढ़ के कारण 140 सड़कें बंद

जब उनकी गाड़ी 4 मील के पास पहुंची, तो अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गाड़ी के आगे शीशे पर गिर गया। पत्थर की चपेट में आकर गाड़ी के आगे बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना के बाद, घायलों को कुल्लू की ओर से आ रही एक निजी गाड़ी के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुँचाया गया। गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा युवक पूरी तरह से सुरक्षित रहा। घायल व्यक्तियों की पहचान 42 वर्षीय दुनी चंद और 74 वर्षीय प्रेमी देवी के रूप में की गई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

ऐसी पहली घटना नहीं

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोग घायल हुए हैं या अपनी जान गंवा चुके हैं। नेशनल हाईवे पर एनएचएआई और फोरलेन निर्माण कंपनियों की लापरवाही से यह स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है।

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh Tourism: CM सुक्खू का बड़ा एलान, 696 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox