होम / रोहड़ू में साथी की हत्या कर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रोहड़ू में साथी की हत्या कर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज़, Himachal News : रोहडू के मचौती में एक बिहार का व्यक्ति अपने ही दोस्त की हत्या कर भाग गया है पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान बिलटू महंतो निवासी बिहार के पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) के रूप मे हुई है। वह रोहड़ू में मिस्त्री का काम करता था। शव की शिनाख्त उसके भाई शंभू महंतो ने की है।

रोहडू में व्यक्ति अपने ही साथी की हत्या कर फरार

Accused absconding after killing partner in Rohru

रोहडू मचौती में बिहार का रहने वाला था व्यक्ति अपने ही साथी की हत्या कर फरार हो गया। रोहडू के निवासी सुरेंद्र ठाकुर ने मचौती में बने अपने मकान में बिहार के पहाड़पुर निवासी गेविंद को कमरा किराए पर दिया था उसने अपने साथी की हत्या कर मार डाला।

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

पुलिस ने उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक कर रही है। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी हुई है।

महिला ने तुरंत मृतक की सूचना पुलिस को दी

गुरुवार सुबह सुरेंद्र ठाकुर की पत्नी मचौती मे अपने मकान में पहुंची। वहां उसने कमरे के अंदर कंबल में लिपटी हुई लाश को देखा जिसे वह देखकर घबरा गई। जिसके तुरंत बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस जांच कर कार्यवाही शुरू की।

मृतक व्यक्ति की पहचान बिलटू महंतो निवासी बिहार के पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) के रूप मे हुई है। वह रोहड़ू में मिस्त्री का काम करता है। मृतक के सिर व शरीर पर चोटों के निशान हैं। और उसको बड़ी बुरी हालत से मारा हुआ था। हत्या के बाद मौके से फरार हुए पुलिस उसको ढुंढने में लग गई पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े : सिद्धू मूसेवाला के क़त्ल का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का भानजा सचिन बिश्नोई, क्यों ली सिद्धू की जान जानिए ?

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox