होम / हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल

• LAST UPDATED : May 11, 2022

केंद्रीय विवि में प्रशासनिक फेरबदल

  • प्रो. प्रदीप अधिष्ठाता अकादमिक
  • प्रो. महाजन बने अधिष्ठाता छात्र कल्याण

इंडिया न्यूज, धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल में अब प्रो0 अंबरीश कुमार महाजन को अधिष्ठाता, छात्र कल्याण और प्रो0 प्रदीप कुमार को अधिष्ठाता, अकादमिक बनाया गया है। इससे पहले अधिष्ठाता, छात्र कल्याण का दायित्व प्रो0 प्रदीप कुमार के पास था। प्रो0 प्रदीप कुमार वर्तमान में अधिष्ठाता, जैविक विज्ञान स्कूल एवं विभागाध्यक्ष, पादप विज्ञान विभाग भी हैं। वह एक साल से अधिष्ठाता छात्र कल्याण पद की जिम्मेवारी संभाल रहे थे।

वहीं प्रो0 अंबरीश कुमार महाजन वर्ष 2013 से विश्वविद्यालय में में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे अभी पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान स्कूल के अधिष्ठाता एवं आईक्यूएसी के निदेशक भी हैं।  इसके साथ ही वे कुलपति के सचिव भी हैं। अब उन्हें विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण का पद सौंपा गया है। इससे पहले वह वित्त अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सत प्रकाश बंसल ने प्रो0 अंबरीश महाजन और प्रो0 प्रदीप कुमार को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं नवीन दायित्व सौंपे जाने पर प्रो0 अंबरीश महाजन और प्रो0 प्रदीप कुमार ने विवि के कुलपति प्रो0 सत प्रकाश बंसल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं उन्हें बखूबी निभाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल (Administrative reshuffle in Himachal Pradesh Central University)

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox