होम / Airlines Companies: एयरलाइन कंपनियां उठा रहीं किसान आंदोलन का फायदा, जानें कैसे

Airlines Companies: एयरलाइन कंपनियां उठा रहीं किसान आंदोलन का फायदा, जानें कैसे

• LAST UPDATED : February 13, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Airlines Companies: किसान आंदोलन का फायदा एयरलाइन कंपनियां उठा रही है। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए जो टिकट 4000 से 6000 रुपए में आम दिनों में मिलती थी वो सीधे 10, 000 से 18,000 बढ़ा दिए गए है। सभी एयरलाइन कंपनियों का किराया तीन गुना बढ़ गया है। किराया बढ़ने के बावजूद यात्रियों में चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए होड़ लग रही है। इतना ही नहीं इंटरनेट पर लोग टिकट की बोली लगाते भी नजर आए।

एयरलाइन कंपनियां उठा रही फायदा

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रोजाना करीब 9 से 10 फ्लाइट रवाना होती है। आज सभी फ्लाइट फुल बुक रही। किसी में भी कोई जगह नहीं है। 15 फरवरी तक की सभी एयरलाइंसकट इसी रेंज में हो सकती है। एक एयरलाइन कंपनी ने टिकट के दाम भी बढ़ा दिए है। चंडीगढ़ दिल्ली के लिए 23,000 रुपए तक भी टिकट के दाम कर दिए गए है। जोकि ये किराया सिर्फ एक तरफा का है। दूसरी तरफ से आने के लिए अलग से चार्ज किया जा रहा है।

15 फरवरी तक कोई भी टिकट नहीं उपलब्धत

दरअसल देर शार जानकारी मिली थी कि, चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए जाने वाली किसी भी एयरलाइन में 15 फरवरी तक कोई टिकट की उपलब्धता नहीं है। सभी टिकटों की कीमतें बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि जिन यात्रियों के पास समय था उन यात्रियों ने पैसा बचाने के चक्कर में चंडीगढ़ से मुंबई और मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट की लिटक ली है। साथ ही कुछ एयरलाइन कंपनियों ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कुछ सीटों को रिजर्व कर दिया है।

Also Read: Farmers Protest Live: मांगों को लेकर किसानों की नहीं बनी बात,आज दिल्ली कूच करेंगे किसान

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox