होम / अजय देवगन की फिल्म भोला की रिलीज़ डेट Ajay Devgan Movie Bhola

अजय देवगन की फिल्म भोला की रिलीज़ डेट Ajay Devgan Movie Bhola

• LAST UPDATED : April 20, 2022

इंडिया न्यूज़, मुंबई

Ajay Devgan Movie Bhola:बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अजय देवगन अपनी फिल्म भोला में तब्बू के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। अजय देवगन इन दिनों तो अपनी आने वाली नई फिल्म रनवे-34 के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। जो इसी महीने के आखिर में ईद पर रिलीज होने वाली है। अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म की भी घोषणा कर दी है।

फिल्म में उनके साथ तब्बू भी शामिल

भोला फिल्म तमिल की हिट कैथी का आधिकारिक रीमेक है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म भोला की सोशल मीडिया पर रिलीज़ डेट दे दी है। भोला फिल्म 30 मार्च, 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म (Ajay Devgan Movie Bhola)के बारे में कहते हुए अजय देवगन ने ख़ुशी व्यक्त की और कहा इस फिल्म में उनके साथ तब्बू भी शामिल हैं।

Ajay Devgan Movie Bhola

 

फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा होगा

आपको बता दे की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा होगा। लेकिन कैथी का निर्देशन लोकेश कंनगराज ने किया था। इस फिल्म में कार्ती और नारायण ने अपनी मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। इस फिल्म की कहानी एक कैदी के बारे में बयान करती है जो जेल से छूटने के बाद अपनी बेटी की खोज शुरू कर देता है। लेकिन एक ड्रग रेड के कारण उसके रस्ते में काफी रुकावटें आती हैं।

Ajay Devgan Movie Bhola

Read More : हमीरपुर-मंडी हाईवे की औपचारिकताएं पूरी करें Complete The Formalities of Hamirpur-Mandi Highway

Read More : पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर 3 कारों में टक्कर Cars Collide on Pathankot-Mandi National Highway

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox