Ajay solanki: अजय सोलंकी ने नाहन में दो पुलों का किया भूमि पूजन

India news (इंडिया न्यूज़), Ajay solanki, सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धौलाकुआं क्षेत्र में एक खड्ड है जो बरसात के मौसम में विकराल रूप ले लेता है। इससे ग्रामीण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत होती है। बुधवार को नाहन के विधायक अजय सोलंकी (Ajay solanki) ने 10 करोड़ की लागत से बनने वाले दो पुलों का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द प्राथमिकता के आधार पर इन पुलों का कार्य शुरू किया जाए। इससे पहले विधायक अजय सोलंकी (Ajay solanki) का धौलाकुआं पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

बरसात में लोगों को होती है परेशानी

विधायक अजय सोलंकी (Ajay solanki) ने बताया कि यह खड्ड आईआईएम के साथ लगता है और बरसात में लोगों के लिए परेशानी बन जाता है इसलिए यहां पर दो पुल बनाये जा रहे हैं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रदेश की जनता की समस्या का निदान करना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार लोगों के हितों के लिए हमेशा वचनबद्ध है।

जल्द हो पुलोें का निर्माण

विधायक अजय सोलंकी (Ajay solanki) ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इन पुलों के निर्माण की सहमति दी थी, लेकिन पिछले 5 वर्षों में इन पर कोई कार्य नहीं हुआ। अब सरकार ने इन दोनों पुलों को जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगो को लाभ मिल सके और बरसात के मौसम में परेशानियोें का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़े- CM Sukhu: सीएम बोले- जायका परियोजना से विकसित किए जाएंगे 60…

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago