Amritpal singh: अमृतपाल सिंह मामले के बीच हिमाचल में अलर्ट

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Alert in Himachal regarding Amritpal Singh): पंजाब में पुलिस की तरफ से खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश की पंजाब से लगने वाली सीमाओं पर हिमाचल पुलिस सतर्क हो गई है। सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही के बीज चेकिंग को बढ़ा दिया गया है। नंगल के साथ ही ऊना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करके ही वाहनों को आगे जाने की इजाजत दी जा रही है। हिमाचल-पंजाब की सीमा पर पुलिस मुस्तैद है।

  • अमृतपाल सिंह मामले के चलते हिमाचल पुलिस हुई सतर्क
  • पंजाब से लगने वाली सीमाओं पर चेकिंग जारी
  • एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि शरारती तत्वों को रोका जाएगा
  • हिमाचल के धर्मशाला में खालिस्तानियों ने लगाया था झंडा

प्रवेश द्वार पर बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रदेश की सुरक्षा को देखते हुए पंजाब से पठानकोट के साथ लगने वाले प्रवेश द्वार कंडवाल में चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर खास नजर लगाई जा रही है, बिना जांच किए वाहनों को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पंजाब के साथ लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। हालांकि हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोई हिंसक गतिविधियां नहीं हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर नजर गड़ाए हुई है।

प्रदेश में खालिस्तानी कर चुके हैं हुड़दंग

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों ने हुड़दंग किया था। मणिकर्ण में बाइक पर झंडे लगाए थे। इस दौरान खालिस्तानियों ने प्रदेश के कई हिस्सों में तोड़फोड़ और स्थानीय लोगों से भी नोकझोंक किए थे। मणिकर्ण में स्थानीय लोगों ने खालिस्तानियों के झंडों को जला दिया था। इस घटना का विरोध करते हुए हिंदू संगठन ने प्रदर्शन कर खालिस्तान मर्दाबाद का नारा भी लगाया था। इसी घटना के बाद हिमाचल पुलिस मुस्तैद हो गई है और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

इसे भी पढ़े- Shimla: हिमाचल में वेब मीडिया नीति को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, फर्जी वेब पोर्टल को ब्लैक लिस्ट करने की मांग

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago