अमित शाह ने सिरमौर जिले से विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद

इंडिया न्यूज, शिमला, (Amit Shah From Sirmaur District) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिरमौर जिले से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने सिरमौर के सतौन में हाटी आभार रैली में भाजपा की चुनावी कैंपेन का अनावरण किया। इस दौरान शाह ने कहा कि ये वीरों की भूमि है। पहला परमवीर चक्र हिमाचल के मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हिमाचल मेरा है। उन्होंने यहां काम किया है।

पीएम ने हाटी समुदाय के 55 वर्ष की समस्या को एक झटके में किया समाप्त

शाह ने अपने संबोधन में कहा कि जयराम पीछे पड़ने वाले आदमी हैं। 25 बार मेरा सिर खा लिया। हर बार आते और बोलते हाटियों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी सरकार ने इनकी मांग नहीं सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निर्णय करके यहां के हाटी समुदाय को 55 वर्ष के संघर्ष को एक झटके में समाप्त कर दिया। पीएम मोदी आपकी तकलीफ को समझते हैं, क्योंकि सालों तक यहां संगठन का काम किया है। वो हमेशा कहते हैं हिमाचल मेरा है, क्योंकि उनका हिमाचलवासियों से लगाव है।

अब तीनों प्रकार के आरक्षण हाटी समुदाय को मिलेंगे

शाह ने कहा कि अब हाटी समुदाय को तीनों प्रकार के आरक्षण मिलेंगे। चाहे वह शिक्षा हो, राजनीतिक हो या सरकारी नौकरियों हो। इन सभी में हाटी समुदाय को आरक्षण मिलने वाले हैं। इसलिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेसी लोगों को आग लगाए बगैर चैन नहीं आता है, अब हाटी समुदाय को आदिवासी का स्टेटस दे दिया तो दलित लोगों को और अनुसूचित भाई-बहनों को उकसाने के लिए कहेंगे कि आपका अधिकार चला जाएगा। लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है, मैंने अपनी पेन से लिखकर सभी दलित समाज को सुरक्षित किया है।

कांग्रेस का काम है झगड़ा लगाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी भाइयों-बहनों को मैं कहने आया हूं कि कांग्रेस का काम झगड़ा लगाना है और मोदी काम विकास करना है। आपका कोई अधिकार कहीं जाने वाला नहीं है। हिमाचल प्रदेश में एक नया रिवाज बनने जा रहा है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। कोई नई बात नहीं है, पहाड़ी के उस ओर उत्तराखंड में कांग्रेसी कहते थे, रिवाज है, अब हमारी बारी है। लेकिन कोई रिवाज नहीं चला, दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी। इस बार भी हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेंगी।

ALSO READ : ट्रिपल आईटी प्रशिक्षुओं को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के सिवन आज ऊना पहुंच देंगे डिग्री और मेडल

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago