होम / Amrit Mahotsav of Independence: वोकल फॉर लोकल के तहत हुई ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी, सिरमौर से महिला समूह लाया यह उत्पाद

Amrit Mahotsav of Independence: वोकल फॉर लोकल के तहत हुई ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी, सिरमौर से महिला समूह लाया यह उत्पाद

• LAST UPDATED : August 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Amrit Mahotsav of Independence, Himachal, संवाददाता जितेंदर ठाकुर: जिला ग्रामीण विकास अभिरकण सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गए प्राकृतिक उत्पाद विक्रय योजना के अन्तर्गत के तहत नाहन में एक प्रदर्शनी लगाई गयी है। इसमें जिला के विभिन्न महिला संव्य सहायता समूह अचार,चटनी, मसाले व खेती के प्राकृतिक रूप से तैयार उत्पाद लेकर आये हैं। यह प्रदर्शनी विशेष तौर पर रक्षा बंधन पर्व को लेकर आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी रक्षा बंधन तक चलेगी और इसमें मेड इन सिरमौर के उत्पाद प्रदर्शित किये जा रहे हैं ताकि वोकल फॉर लोकल को भी बढावा मिल सके।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन

अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव ने बताया कि सिरमौर जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्तमान में 3500 से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। सभी स्वयं सहायता समूह प्राकृतिक उत्पादों के विक्रय को प्राथमिकता के आधारि पर प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में प्राकृतिक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और इस दिशा में स्वयं सहायता समूह शानदार कार्य कर रहे हैं।शी हाट जोकि महिला संचालित है महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण बनकर उभरा है ,इसी तर्ज पर अन्य महिला सशक्तिकरण कार्य किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़े- 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox