Amritpal singh: अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, जारी हुआ अलर्ट

India news (इंडिया न्यूज़), Amritpal singh, हिमाचल प्रदेश: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा से लगने वाली हिमाचल की सीमाओं पर सुरक्षा चोकसी बढ़ा दी गई है। बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर और सीमांत क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग करने के बाद ही आगे जाने की इजाजत दी जा रही है। पुलिस विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है। प्रदेश में अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद से कोई गतिविधियां सामने नहीं आई है। प्रदेश में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।

  • अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा
  • प्रदेश में जारी हुआ अलर्ट
  • कई हिस्सों में बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर बढ़ी सुरक्षा

प्रदेश के कई नाकों पर सुरक्षा को देखते हुए हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। वहीं बिलासपुर जिले से लगती 27 किलोमीटर लंबी पंजाब की सीमा पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और नियमित गश्त की जा रही है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बैंसला ने बताया हिमाचल प्रदेश के सीमाओं पर चौकसी बढ़ी दी गई है, ताकि माहौल न बिगड़ने पाए। नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

संदिग्ध लोगों पर रखी जा रही है नजर

प्रदेश में राहगीरों के दस्तावेज को भी चेक किया जा रहा है। हरियाणा से सटी सीमा पर तैनात पावंटा पुलिस के जवान संदिग्ध लोगों पर नजर लगाए हुए हैं। रविवार को अमृतपाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। वहीं, बद्दी में पंजाब के रोपड़ को जोड़ने वाली सड़क पर ढेरोंवाला बैरियर, पंजाब के कीरतपुर साहिब की ओर जाने वाली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला ने बताया कि भरतगढ़, ढेरोंवाल और बघेरी में सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अभी तक प्रदेश में माहौल नहीं बिगड़े हैं।

इसे भी पढ़े- Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago