होम / Anand Sharma Says रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता का रास्ता खोजे यूएन

Anand Sharma Says रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता का रास्ता खोजे यूएन

• LAST UPDATED : February 24, 2022

Anand Sharma Says रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता का रास्ता खोजे यूएन

इंडिया न्यूज, शिमला :

Anand Sharma Says : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि भारत शांति चाहता है।

इस मामले में वह भारत सरकार के पक्ष का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने दोनों देशों के विवाद के बीच जो पक्ष रखा है, वह संतुलित है।

शिमला में एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे आनंद शर्मा ने कहा कि भारत शुरू से ही विश्व में शांति का पक्षधर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं युद्ध नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे रूस के साथ बेहतर संबंध है। यूनाइटेड नेशन को दोनों देशों के बीच वार्ता के रास्ते खोजने चाहिएं ताकि समस्या का समाधान हो सके।

वे आशा करते हैं कि वार्ता से समाधान निकलेगा, जो सभी को स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता, इससे जहां विश्व में अशांति फैलती है, वहीं जान-माल का भी भारी नुकसान होता है।

आनंद शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से अभी पूरा विश्व उभरा नहीं है। इस महामारी ने पूरे विश्व की आर्थिकी को नुकसान पहुंचाया है।

पूरी दुनिया मे महंगाई बढ़ी है और लोगों का रोजगार व नौकरी चली गई है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भी विश्व समेत देश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। ऐसी स्थिति में युद्ध होने से केवल नुकसान होगा किसी का भला नहीं होगा।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री की गिरफ्तारी पर जांच एजेंसी पर उठाए सवाल (Anand Sharma Says)

राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री की गिरफ्तारी मामले पर कहा कि हमें कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जांच में सच सामने आएगा।

आनंद शर्मा ने जांच एजेंसी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी को एक ही राज्य क्यों नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी इस तरह के मामले हैं, उन पर भी करवाई की जाए।

हिमाचल में ऐसा कोई काम नजर नहीं आता जिससे लोगों को फायदा हुआ हो (Anand Sharma Says)

प्रदेश भाजपा सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में ऐसा कोई काम जमीन पर नजर नहीं आता जिससे लोगों को फायदा हुआ हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है। आज हर वर्ग महंगाई से परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए भी कोई नई योजना शुरू करने में सरकार विफल रही है जिसका खामियाजा आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस जीतेगी चुनाव (Anand Sharma Says)

आनंद शर्मा ने अप्रैल-मई में होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कहा कि कोई भी चुनाव छोटा नहीं होता है और न ही ट्रेलर होता है। चुनाव चुनाव होता है इसलिए जनता ही चुनाव परिणाम का नतीजा बताती है।

आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी और जनविरोधी नीतियों के चलते भाजपा को उपचुनावों में मुंह की खानी पड़ी है जिसके चलते हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी करारी हार का सामना करना पड़ा है।

आनंद शर्मा ने दावा किया कि शिमला नगर निगम और प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

अपने काम से खुश हूं: आनंद (Anand Sharma Says)

राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा के हिमाचल दौरे के दौरान उमड़ रही कार्यकर्ताओं की भीड़ को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपने काम से खुश हैं।

पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका सही तरह से निर्वहन कर रहे हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव में क्या वह मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, के सवाल को आनंद शर्मा हंसते हुए टाल गए।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे अच्छी तरह से निभा रहे हैं। वह इस जिम्मेदारी से खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अभी सिर्फ अपने घर आए हैं। Anand Sharma Says

Read More : Russian Attack यूक्रेन में फंसे हिमाचल के 7 छात्र

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox