होम / Anurag thakur: अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- ‘मंत्री केवल नाम के लिए हैं, सरकार को चला रहे ये लोग’

Anurag thakur: अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- ‘मंत्री केवल नाम के लिए हैं, सरकार को चला रहे ये लोग’

• LAST UPDATED : May 12, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Anurag thakur, हिमाचल प्रदेश: सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) इस दिनों अपने गृह जनपद हिमाचल के दौरे पर हैं। अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) शनिवार तक हिमाचल में रहेंगे। अपने हिमाचल दौरे के पहले दिन अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) ने जन संवाद के जरिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को जनता को ठगने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार में मंत्री केवल नाम मात्र के हैं। असल में सत्ता को मंत्रियों के स्थान पर मुख्य संसदीय सचिव चला रहे हैं।

कांग्रेस झूठे वादे करके सत्ता में पहुंची- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता से झूठे वादे करके सत्ता में पहुंची है। प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में आए पांच महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक वादों के मुताबिक महिलाओं के खाते में 1,500 रुपए नहीं आए हैं। बीजेपी ऐसी महिलाओं को खोज रही है जिनके खाते में 1,500 रुपए आना शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार को पहले ही दिन से महिलाओं के खाते में 1,500 रुपए देने चाहिए ताकि प्रदेश की माताएं-बहने खुद को ठगा महसूस न करें।

सरकार ने अपनों पर जमकर बहाया पैसा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्ज लेकर चल रही है और दूसरी तरफ मुख्य संसदीय सचिव, चेयरमैन और कांग्रेस सरकार से जुड़े साथियों पर दिल खोलकर पैसे खर्च किया जा रहा है। प्रदेश में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है, लेकिन सरकार अपनों पर जमकर पैसा बहा रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में यही अंतर है। पांच साल में बीजेपी की सरकार ने गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी हिमाचल के लिए दिल खोलकर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं, लेकिन अब कांग्रेस सिर्फ अपने चहेतों के लिए ही काम कर रही है।

इसे भी पढ़े- Yashasvi Jaiswal:  यशस्वी जयसवाल ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉ़र्ड,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox