होम / Anurag Thakur: बेटियों के बाद अब बेटों की बारी, 25 अक्टूबर से होगी भारत दर्शन यात्रा की शुरुआत

Anurag Thakur: बेटियों के बाद अब बेटों की बारी, 25 अक्टूबर से होगी भारत दर्शन यात्रा की शुरुआत

• LAST UPDATED : September 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Anurag Thakur, Himachal News: केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा की गई लोकप्रिय पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए 21 लड़कों का चयन किया गया है। इन लड़कों के नाम की सूची को घोषित कर दिया गया है। वहीं, पहले चयन में बेटियों के बाद अब दूसरे चरण में बेटों को मिलेगा भारत दर्शन यात्रा का मौका। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है जिसे हमीरपुर सांसदिय निर्वाचन क्षेत्र की मेधावी तथा उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निशुल्क रूप से आयोजित किया गया है।

101 बच्चों को मिल चुका है मौका

बीते 5 सालों से कुल 101 बच्चों को यह यात्रा करवाई जा चुकी है। अब 25 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक संसद भारत दर्शन यात्रा 21 लड़कों को करवाई जाएगी है। इसमें दिल्ली दर्शन के साथ-साथ यह समूह विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा। 21 छात्रों के साथ जाने वाली श्रेष्ठ अध्यापिकाओं का भी चयन किया गया है।

एक से श्रेष्ठ की पहल 

‘एक से श्रेष्ठ’ की यह पहल भी केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई है जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है और साथ ही शिक्षा की सभी ज़रूरी सामग्री के लिए शुल्क दिया जाता है। आज की तारीख में सांसदीय क्षेत्र में 475 केंद्र चलाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अवसर भी प्राप्त कराया जा रहा है। साथ ही 9,000 से भी अधिक छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जा रही है।

भारत दर्शन क लिए भर सकते है ऑनलाइन आवेदन

केंद्रो में बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन मिल्क शेक भी दिया जाता है तथा डिजिटल उपकरण जैसे कि लैपटॉप और लर्निंग किट से बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्राप्त कराई जा रही है। 2021, 2022 या 2023 में जिन बच्चों ने 12वीं की परीक्षा पास की और पढ़ाई, खेल, कला इत्यादि के क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया है, सांसद भारत दर्शन यात्रा 2023 में वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित आवेदन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद इन छात्रों का चयन किया जाएगा है।

यह भी पढ़े- Aapda Rahat Kosh: असम सरकार की करी गई आंशिक मदद के बाद सीएम सुक्खू ने जताया आबार

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox