Anurag Thakur: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- आगे दिखने के लिए कर रहे पीएम का अपमान

India news: (इंडिया न्यूज़), Anurag Thakur, शिमला: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) हिमाचल प्रदेश में होने वाले नगर निगम शिमला चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से पीएम मोदी को दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन तो अध्यक्ष बन गए हैं लेकिन पोस्टरों पर सिर्फ गांधी परिवार ही दिखता है। खरगे आगे दिखने के लिए पीएम को अपमानित करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को शर्म करनी चाहिए। कांग्रेस के नेता पीएम मोदी को कभी नीच, कभी मौत का सौदागर और कभी पीएम की कब्र खोदन की बात कह रहे हैं।

  • मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार
  • बोले- आगे दिखने के लिए पीएम को कर रहे हैं अपमानित
  • अनुराग ठाकुर ने कहा पीएम की विश्व भर में है पहचान

कांग्रेस देश के बाहर लोकतंत्र के खिलाफ रचती है षडयंत्र- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि तीन सालों से लगातार पीएम नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता की उपाधि मिल रही है। पीएम को मिलने वाली इस उपलब्धि को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता देश से बाहर जाकर भारत के लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रचते हैं। कांग्रेस को लगातार हर चुनावों में हार का सामना करना पड़ता है। इस हार से कांग्रेस परेशान होकर ऐसे तड़पती है जैसे बिना पानी के मछली तड़पती है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान में क्या कहा था?

आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रचार के दौरान एक जनसभा में पीएम को लेकर बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि गलती मत कीजिए। मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। अगर आप कहते हैं कि वह जहरीले नहीं हैं तो छूकर देखिए, पता चल जाएगा। अगर आप छूएंगे तो मर जाएंगे। खरगे ने आगे कहा कि अगर आपको लगता है कि ये जहर नहीं है, क्योंकि मोदी ने इसे दिया है, सज्जन प्रधानमंत्री ने दिया है तो आप लोग इसे एक बार चाटकर देखिए। अगर आप ऐसे जहर को चाटेंगे तो सो जाएंगे।

इसे भी पढ़े- SCO Meeting: राजनाथ सिंह की चीन के रक्षामंत्री से मुलाकात, जानें सीमा विवाद को लेकर क्या बोले?

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago