इंडिया न्यूज, शिमला :
Anurag Thakur on Union Budget : केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2022-23 को समावेशी, सर्वस्पर्शी व जन-जन का बजट तकाक दिया है।
उन्होंने इस जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट देश के अमृत काल का बजट है।
यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी और जन-जन का बजट है। यह बजट एक तरफ कोरोना के कठिन काल के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था को दिशा व गति देता है, वहीं दूसरी ओर आजादी के अमृत काल यानी 75वें वर्ष से लेकर आजादी के 100वें वर्ष तक का ब्ल्यू प्रिंट भी प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कहा कि यह बजट तात्कालिक रूप से आश्वस्त करने वाला है। साथ ही दूरगामी विजन प्रदान करने वाला दस्तावेज है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के देशवासियों के सपने को साकार करने की दिशा में यह बजट एक बड़ा कदम है।
रक्षा के क्षेत्र में भारत में रक्षा उत्पादन के लिए लागत में 10 फीसदी की बढ़ौतरी से हम तेजी के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें अत्यंत हर्ष है कि वित्त मंत्री ने पहाड़ी और दुर्गम इलाकों पर विशेष ध्यान दिया है।
बजट में घोषित पर्वतमाला से हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके लिए वह वित्तमंत्री सीतारमण को विशेष आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीबों और वंचित समाज का विशेष ध्यान रखा गया है। अंत्योदय की भावना को मूर्त रूप देते हुए इस बजट में नल से जल, शौचालय, गरीबों के लिए आवास पर बल दिया जाना स्वागत योग्य है।
उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित करने और उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने का संकल्प भी दिखता है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र को राहत और स्टार्टअप को बढ़ावा देना भी इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने वाले वित्त मंत्री की ओर से पेश बजट का आमजनों ने भी स्वागत किया है और सेंसेक्स ने भी उछाल दर्शाया है। Anurag Thakur on Union Budget
Read More : Congress Expressed Concern केंद्रीय बजट में हिमाचल की उपेक्षा
Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…