Apple Cartels Formed to Fight on Apple Issues सेब के मुद्दों पर लड़ाई लड़ने को बनाया सेब उत्पादक संघ

Apple Cartels Formed to Fight on Apple Issues सेब के मुद्दों पर लड़ाई लड़ने को बनाया सेब उत्पादक संघ

  • सोहन ठाकुर अध्यक्ष और प्रेम चौहान चुने गए सचिव

इंडिया न्यूज, शिमला :

Apple Cartels Formed to Fight on Apple Issues : हिमाचल किसान सभा के तत्वावधान में सेब के मुद्दे पर फसल आधारित संगठन सेब उत्पादक संघ का गठन किया गया है।

इस बैठक में 45 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोहन ठाकुर को सौंपी गई, जबकि सचिव प्रेम चौहान को चुना गया।

हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव डा. ओंकार शाद ने कहा कि आज देश के साथ-साथ प्रदेश में भी बागवानी और खासतौर पर सेब पर भयंकर आर्थिक संकट मंडरा रहा है।

हालांकि सेब में भी अन्य फसलों की तरह उत्पादन से लेकर मार्किटिंग तक तमाम स्तर पर समस्याओं का अंबार है लेकिन ईरान और अफगानिस्तान के रास्ते आयातित सेब के कारण हिमाचल के सेब पर जबरदस्त संकट बढ़ गया है।

डा. शाद ने नव उदारवादी नीतियों का हवाला देते हुए सेब पर संकट गहराया है। बैठक में आए प्रतिनिधि बागवानों में से सुरेंद्र चौहान, शेर सिंह, त्रिलोक मेहता, अजय दुल्टा, सोहन ठाकुर, सुखदेव चौहान, ईश्वर चौहान, शिव सिंह चंदेल, तारा चंद चौहान, केपी नेगी आदि ने एपीएमसी के स्तर पर ठोस हस्तक्षेप करने, मार्किटिंग में किसानों की लूट रोकने, सरकार द्वारा बागवानी के उपकरणों पर बंद की गई सब्सिडी आदि को लेकर ठोस सुझाव रखे।

किसान सभा के पूर्व महासचिव एवं विधायक राकेश सिंघा ने सेब पर मंडरा रहे खतरे को न भांपने व बागवानों के संगठित न होने पर चिंता जाहिर की।

उन्होंने किसानों द्वारा अपने तजुर्बों से सीख लेते हुए आज फसल आधारित संगठन के निर्माण को किसान-बागवान के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

सिंघा ने बताया कि आज सरकार की गलत नीतियों के चलते सेब किसी भी सूरत में लाभकारी नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यह हमला सरकार की गलत नीतियों का समय-समय पर कभी नव-उदारवाद के रूप में, कभी एसईजैड के रूप में, कभी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के रूप में, कभी बड़े पूंजीपति के साईलोज खोलने के रूप में, कभी कृषि कानूनों के रूप में किसानों पर किया जाता रहा है।

उनका कहना था कि इसका हल केवल किसानों के संगठित होकर संयुक्त रूप से क्षेत्र, भाषा, लिंग, जाति, धर्म के भेद को छोड़कर एकजुट होकर संघर्ष करके ही है।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष सत्यवान पुंडीर ने कहा कि इस बैठक में सेब उत्पादक संघ की नवनिर्वाचित कमेटी ने अप्रैल में खंड स्तर सेब की समस्याओं पर धरने-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया तथा कहा कि बैठकों के माध्यम से सदस्यता की रूप-रेखा तैयार की जाएगी।

बैठक में तय हुआ कि सेब उत्पादक संघ का संगठन किसान सभा से सम्बद्ध होगा जिसकी सदस्यता 5 रुपए होगी। इसी के साथ संयुक्त किसान मंच की तर्ज पर सेब उत्पादक संघ भी 28 मार्च को अखिल भारतीय हड़ताल में हिस्सेदारी करते हुए खंड स्तर पर प्रदर्शन करेगा। Apple Cartels Formed to Fight on Apple Issues

Read More : Congress Surrounded BJP Government on the Pretext of CAG Report कांग्रेस ने कैग रिपोर्ट के बहाने घेरी भाजपा सरकार

Read More : Himachal Government Committed to Provide Shelter to Homeless बेघरों को आश्रय प्रदान करने के लिए हिमाचल सरकार प्रतिबद्ध

Read More : Delegation of Anganwadi and Asha Workers Met CM मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित किया

Read More : HP CM Dispatches Covid-19 Relief Material एचपी सीएम ने रवाना की कोविड-19 राहत सामग्री

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago