भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब की बोली लगाते आढ़ती
India News(इंडिया न्यूज़), Apple season: हिमाचल प्रदेश में सेब का सीजन शुरू हो गया है। राजधानी शिमला के भट्टाकुफर फल मंडी में रविवार को पहली बार रेड जून किस्म के सेब की आवक हुई। शासन के निर्देश पर इस बार बाजार में किलो के हिसाब से सेब की नीलामी शुरू हो गई है। सेब 45 रुपये प्रति किलो बिका। नीलामी स्थल पर सभी बक्सों का वजन भी किया गया। बक्सों का वजन 18 से 21 किलो के बीच निकला।
मंडी में पहली बार किलो के आधार पर सेब की नीलामी होने पर नीलामकर्ता, पल्लेदार व खरीदार खासे उत्साहित दिखे। वहीं 20 किलो का डिब्बा 900 रुपये में बिका। भट्टाकुफर फल बाजार की एक दुकान के संचालक अतर सिंह ने बताया कि खोली कुमारसैन के माली ओम प्रकाश वर्मा रविवार सुबह 29 पेटी रेड जून सेब को बेकने के लिए लाए थे।
वजन करने पर पेटी 18 से 21 किलो के बीच निकली। खुली बोली 30 रुपये से शुरू हुई और बीएफसी फर्म ने इसे 45 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। हालांकि पहले दिन माली ने डिब्बे पर वजन नहीं लिखा। उन्हें वजन लिखने के बारे में जागरूक किया गया है। रेड जून सेब बाजार में जल्दी आता है और इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है। यह राज्य के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।
एपीएमसी शिमला व किन्नौर के सचिव देवराज कश्यप ने बताया कि रविवार को भट्टाकुफर फल मंडी में रेड जून किस्म का सेब 45 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। सरकार के आदेश के मुताबिक सेब की बोली किलो के हिसाब से लगाई गई और हर पेटी का वजन भी किया गया। मार्केट कमेटी के निर्देशों का आढ़तिया व खरीददार पूरी तरह पालन कर रहे हैं। आढ़तियों ने आशंका जताई कि सीजन के जोर पकड़ने के बाद जब सेब की आवक बढ़ेगी तो भट्टाकुफर फल मंडी में जगह कम होने से समस्या हो सकती है। इस साल बाजार के आसपास स्टोर भी आसानी से नहीं मिल रहे हैं। एजेंट हर साल एक दुकान को 5 से 10 लाख रुपये में किराए पर दे देता है। मंडी शिफ्ट करने की योजना भी बागवानों के लिए फायदेमंद नहीं है।
Reported By : Kashish Goyal
ये भी पढ़ें- Lahaul Spiti: 1500-1500 रुपये मिलेंगे स्पीति की इतनी महिलाओं को, रद्द हुए 137 आवेदन
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…