होम / आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 12 बजे चंबी मैदान में करेंगे रैली

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 12 बजे चंबी मैदान में करेंगे रैली

• LAST UPDATED : April 23, 2022

इंडिया न्यूज़, धर्मशाला

शाहपुर के चंबी मैदान में होने वाली आप की रैली

आज आम आदमी पार्टी की हिमाचल में पहली रैली है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज दिन शनिवार को शाहपुर के चंबी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। आपको बता दे की केजरीवाल करीब 12 बजे रैली करने वाले हैं। शाहपुर के चंबी मैदान में होने वाली आप की रैली की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। रैली की तैयारियों का जायजा आप प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक द्वारा लिया जा रहा है। हिमाचल में राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो रही है।

अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस की बात चारों तरफ

हिमाचल में अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस की बात की जा रही है। अब हिमाचल के लोग भी दिल्ली, पंजाब के बाद हिमाचल को मॉडल के रूप में देखना चाहते हैं। वहां की लोगों का कहना है की कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को विकास का सपना दिखाकर कर कईं बार लुटा है।

आप पार्टी ने किये बेहतर काम

प्रदेश की जनता ने अब तीसरे विकल्प का मन बना लिया है, इसकी शुरुआत आज चंबी मैदान में होगी। दुर्गेश पाठक ने कहा सभी जगह अरविंद केजरीवाल मॉडल की चर्चा है। आप देख सकते हैं दिल्ली के स्कूल सबसे ऊपर है। स्कूल और शिक्षा की सुधार की वजह से वहां के लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पड़ा रहे हैं। दिल्ली में लोगों को स्वास्थ्य भी बेहतर मिल रहा है।

Read More : धर्मशाला में पीएम आवास योजना को लेकर कार्यशाला का शुभारंभ

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox