Asian Games: चीन में एशियाई खेलों के लिए रवाना हुई भारतीय महिलाओं की टीम, हिमाचल की छह बेटियां भी शामिल

India News (इंडिया न्यूज़), Asian Games, Himachal: एशियाई खेलों के लिए चीन रवाना हुई भारतीय महिला हैंडबाल टीम। चीन के हांगझोऊ शहर में 23 सितंबर से एशियाई खेल शुरू हो रहे हैं। 16 सदस्यीय टीम में सात खिलाड़ी हिमाचल की हैं। भारतीय रेलवे से खेलने वालीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कानपुर की ज्योति शुक्ला टीम की कप्तान होंगी। मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमाचल की दीक्षा उप कप्तान होंगी। एशियाई खेलों में भारतीय महिला हैंडबाल टीम का सफर 25 सितंबर को शुरू होगा। पहले मैच में भारतीय टीम की जापान से भिड़ंत होगी। 27 को हांगकांग, 29 को चीन और 30 को नेपाल के साथ टक्कर होगी।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम

भारतीय टीम में नीना शील (पश्चिम बंगाल), दीक्षा कुमारी, निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, भावना, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर और ज्योति शुक्ला (हिमाचल), शिवा सिंह, तेजस्विनी सिंह (उत्तर प्रदेश), मेनका, सुषमा, प्रियंका (भारतीय रेलवे), सोनिका, आशा (हरियाणा) और पूजा कंवर (राजस्थान) से हैं। हिमाचल से उप कप्तान ज्योति शुक्ला समेत सात खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की हैं। 16 खिलाड़ियों के साथ एम.कार्तिकेयन, सचिन चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, मनीषा, अतनु मजूमदार कोच हैं।

खिलाड़ियों को दिया कड़ा प्रशिक्षण

हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बताया कि अयोध्या के डॉ.भीमराव आंबेडकर इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। उम्मीद है कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को खेल की तकनीक समेत गति में सुधार के लिए अभ्यास कराया गया है। उन्हें विश्वास है कि टीम शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम खेल जगत में ऊंचा करेगी।

यह भी पढ़े- Himachal: हिमाचल में 276 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप, संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अफसरों की बनेगी सूची

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago