होम / Azadi Ka Amrit Mahotsav विज्ञान सर्वत्र पूज्यते का आयोजन 22 से

Azadi Ka Amrit Mahotsav विज्ञान सर्वत्र पूज्यते का आयोजन 22 से

• LAST UPDATED : February 21, 2022

Azadi Ka Amrit Mahotsav विज्ञान सर्वत्र पूज्यते का आयोजन 22 से

  • यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को प्रदर्शित करने के लिए है एक अखिल भारतीय कार्यक्रम : मोख्टा

इंडिया न्यूज, शिमला :

Azadi Ka Amrit Mahotsav : हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद 22-28 फरवरी तक एक सप्ताह का ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ देश के हर हिस्से से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को प्रदर्शित करने के लिए एक अखिल भारतीय कार्यक्रम है।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम देशभर में 75 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव सुदेश कुमार मोख्टा ने बताया कि ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ का उद्देश्य हमारे युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से 75 वर्षों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों का उत्सव मनाना है।

यह आयोजन विज्ञान के उन लोगों की कहानियों को सामने लाएगा जिन्होंने हमारे देश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मील का पत्थर साबित होने वाली उपलब्धियां हासिल की हैं। यह देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के प्रति वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने में मदद करेगा।

मोख्टा ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम राजधानी के संजौली कालेज में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए 4 विषयों को मान्यता दी गई है।

इनमें विज्ञान के इतिहास, आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मील के पत्थर, स्वदेशी पारंपरिक आविष्कार और नवाचार, रूपांतरित भारत शामिल हैं।

इन विषयों को अलग-अलग दिनों में सम्मिलित किया जाएगा और विशेषज्ञ इन विषयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत के माध्यम से एक अंतरदृष्टि प्रदान करेंगे।

इस कार्यक्रम में आसपास के शिक्षण संस्थानों के छात्र भी शामिल होंगे। सुदेश मोख्टा ने कहा कि ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ का समापन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2022 के अवसर पर 28 फरवरी, 2022 को युवा विज्ञान पुरस्कार समारोह के साथ होगा।

युवा विज्ञान पुरस्कार योजना राज्य सरकार द्वारा वर्ष-2018 में शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित करना और इसे भविष्य में अध्ययन के लिए चयन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के तहत 10,000 रुपए से लेकर 1,00,000 रुपए का पुरस्कार हिमाचल प्रदेश बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन के 10+2 (साइंस स्ट्रीम) के शीर्ष 10 मेधावी छात्रों को हर साल दिया जाता है। Azadi Ka Amrit Mahotsav

Read More : Women understand their rights. महिलाएं अपने अधिकारों को समझें

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox