होम / Bank of Baroda report: वित्त वर्ष 2022-23 में 29 लाख करोड़ नई परियोजनाओं की घोषणा, सबसे ज्यादा विनिर्माण के क्षेत्र में होंगे खर्च

Bank of Baroda report: वित्त वर्ष 2022-23 में 29 लाख करोड़ नई परियोजनाओं की घोषणा, सबसे ज्यादा विनिर्माण के क्षेत्र में होंगे खर्च

• LAST UPDATED : April 29, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Bank of Baroda report, बिजनेस डेस्क: देश में आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 29 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं की घोषणा की गई है। जबकि बीते वित्त वर्ष 2021-22 में 22 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा की गई थी। इनमें से सबसे ज्यादा विनिर्माण के क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे। विनिर्माण के लिए 12.4 लाख करोड़ रुपए का बजट है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट (Bank of baroda) के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में विनिर्माण के क्षेत्र में 10.6 लाख करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

परियोजनाओं में बढ़ा निवेश

सेवा क्षेत्र में 10.3 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। इलेक्ट्रिसिटी में 6.1 लाख करोड़ की परियोजनाओं के लिए मंजूरी दी गई है, जो पिछले वित्त वर्ष में 4.9 लाख करोड़ थी। सेवा क्षेत्र में केवल परिवहन और सूचना एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र के बजट में बढ़ोत्तरी हुई है। परिवहन के क्षेत्र में परियोजनाओं का निवेश 3.9 लाख करोड़ से बढ़कर 8.8 लाख करोड़ हो गया है। वहीं आईटी के क्षेत्र में 0.5 लाख करोड़ से बढ़कर 1.1 लाख करोड़ हो गया है। विनिर्माण के क्षेत्र में रासायनिक और इसके उत्पादों के लिए घोषित परियोजनाओं में निवेश 3 लाख करोड़ से बढ़कर 7.3 लाख करोड़ हो गया है।

रुकी हुई परियोजनाओं के सुधार में गिरावट

जो परियोजनाएं पहले से रुकी हुई हैं। इन परियोजनाओं के सुधार में भारी गिरावट देखी गई है। यह वित्त वर्ष 2019 में 19.7 प्रतिशत थी, जो 2020 में 6.5 व 2021 में 76.4 प्रतिशत तक हो गई है। जो उसके बाद के वित्त वर्ष 2022 में घटकर 13.9 प्रतिशत और 2023 में 4.1 पतिशत हो गई।

इसे भी पढ़े- Himachal Corona updates: हिमाचल प्रदेश मे कोरोना के 202 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,087 हुई

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox