होम / बरशैणी गोलीकांड में ये सात युवा गिरफ्तार 

बरशैणी गोलीकांड में ये सात युवा गिरफ्तार 

• LAST UPDATED : May 2, 2022

इंडिया न्यूज़, कुल्लू

मणिकर्ण घाटी (Manikarn Valley) के बरशैणी (Barshaini) में 27 अप्रैल की रात गोली चलने से हुई योगेश की मौत के मामले में कुल्लू पुलिस (Kullu Police) ने सात लड़कों को गिरफ्तार किया है। एएसपी कुल्लू सागर चंद (ASP Kullu Sagar Chand) ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों में 19 वर्षीय सुरेंद्र, 22 वर्षीय महेश्वर सिंह, 26 वर्षीय ठाकुर चंद , 26 वर्षीय ऋषि ठाकुर, 25 वर्षीय विनोद कुमार, 22 वर्षीय जितेंद्र और 19 वर्षीय अनिकेत निवासी बरशैणी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बरशैणी गोलीकांड में ये सात युवा गिरफ्तार 

सातों लड़के योगेश की साथ भुंतर आये थे

एएसपी ने बताया कि यह सातों 27 अप्रैल रात को योगश की गाड़ी में अलग-अलग समय पर उसके साथ थे। इसी रात को योगेश अपनी कार में भुंतर (Bhuntar) गया था, ये लड़के भी उसके साथ कार में बैठे थे। दो लड़के योगेश के साथ भुंतर आए थे। इसके बाद ये सभी शराब पीकर जरी के मेले में डांस करने लगे। इसके बाद सातों लड़के जिनमे जितेंद्र, सुरेंद्र, महेश्वर, अनिकेत व ठाकुर चंद उसकी गाड़ी में जरी से बैठ कर बरशैणी को आए। रास्ते में ऊचधार आकर इन्होने फिर से शराब पी।

योगेश की गर्दन पे लगी गोली

रात को करीब 11 बजे ये सभी बरशैणी पहुंचे, वहां जितेंद्र, महेश्वर व सुरेंद्र उतर गए।इनके इलावा ठाकुर चंद व रिंकू गाड़ी में योगेश के साथ बरशैणी डैम तक गए। डैम पर इन्हें विनोद व ऋषि ठाकुर भी मिले जो बरशैणी की तरफ से आ रहे थे, इन दोनों को भी योगेश ने गाड़ी में बिठा लिया था। बिठाया। करीब 11:40 पर बरशैणी पहुंचकर ठाकुर चंद को उसके घर जाने वाले रास्ते पर उतर दिया।

बरशैणी गोलीकांड में ये सात युवा गिरफ्तार 

 

इसके बाद अगले मोड़ पर थोड़ी दूर फिर कार रोकी और ऋषि व विनोद को उतरना था। गाड़ी रुकने के बाद चारों गाड़ी में बातचीत कर रहे थे कि गोली योगेश के गले में लगी। योगेश ड्राइविंग सीट पर ही बैठा था। मामले में 302 आईपीसी और धारा 120 बी आईपीसी भी जोड़ दी गई है। सोमवार को अदालत में गुनहगारों को पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पेयजल प्रोजेक्ट योजना के लिए 353.57 करोड़ की स्वीकृति

ये भी पढ़ें: कर और उत्पाद शुल्क विभाग का जीएसटी में 71 करोड़ का मुनाफा

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के स्वागत में विशेष तैयारियां

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox