होम / Best Places To Visit In Summer: इस समर वेकेशन इन 5 जगहों पर घूमने जाएं , जिसे आपको उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी

Best Places To Visit In Summer: इस समर वेकेशन इन 5 जगहों पर घूमने जाएं , जिसे आपको उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी

• LAST UPDATED : April 30, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Best Places To Visit In Summer: गर्मियों का मौसम चल रहा है। वहीं ये टाइम बच्चों के समर वेकेशन का होता है। इसलिए इन 2 महिने ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ घूमने का प्लेन बनाते हैं। तो जैसे कि आप सभी जानते है की मई और जून पुरे साल का सबसे गर्म और उमस भरा महिना होता है, जिसमे हर कोई इस उमस भरी चिलचिलाती गर्मियां से राहत पाना चाहता है। इसलिए कई लोग इस मौसम में अपनी फैमली और फ्रेंड्स के साथ ज्यादातर ठंडी और पहाड़ी जगहों पे जाना पसंद करते हैं। तो चालिए आपको कुछ एसी जगहें बताते है, जो इन 2 महिने घूमने के लिए बेस्ट है।

मैकलॉडगंज

हिमाचल प्रदेश में बसा मैकलॉडगंज अपनी खूबसूरती के लिए बहुत मशहूर है। इस हिल स्टेशन में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह मौजूद हैं। बस इतना ही नही रहने के लिए कई अच्छे होटल भी है और साथ में यहां पर आप ट्रैकिंग, कैम्पिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज सकते हैं।

शिमला

गर्मी में ज्यादातर लोग हिमाचल घुमना पसंद करते हैं। ऐसे में शिमला बेहद खूबसूरत जगह में से एक है। वहां का मौसम हमेशा हि बहुत अच्छा होता हैं। ऐसे मौसम में अपको घूमने में बहुत मजा आएगा।

सिक्किम

सिक्किम जाने के लिए मई-जून के महीने से अच्छा टाइम और कोई भी नहीं हो सकता। यहां पर आप नाथु ला,इंडो-चाइना बॉर्डर और रुमटेक मॉनेस्ट्री का अद्भुत नजारा देख सकते है। इसके अलावा आप तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंगयहां भी कर सकते है।

लैंसडाउन

अगर आपको पहाड़ी जगहों से बेहद प्यार है, तो आप शहर के शोर से दूर लैंसडाउन जा सकते है और वहा सुकून के पल बिता सकते हैं। बता दें यहां के कई पुराने मंदिर,चर्च और प्रकृति के बहुत खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे।

दार्जिलिंग

अगर आप हरी भरी हरियाली की तलाश में हैं तो दार्जिलिंग आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यह कि हरियाली देखकर अपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा। वहीं आप यहां हिमालयन रेलवे में सवारी का भी
आनंद ले सकते है और साथ में माउंट कंचनजंगा के शानदार दृश्य भी देख सकते है। बता दे कि यहां पर रहने से लेकर ठहरने तक 1100 से 1500 के बीच तक का खर्चा आपको आ सकता है।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox