Bharat Bandh: आज किसानों का भारत बंद, क्या बैंक, दफ्तर और स्कूल भी रहेंगे बंद?

India News (इंडिया न्यूज़),Bharat Bandh: किसान संगठन फिर से अपनी मांगों के चलते सड़क पर है। देशभर से किसान दिल्ली आने के लिए बॉर्डर पर है और अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है। अब किसान संगठन ने आंदोलन के बीच 16 फरवरी को भारत बंद का आवाहन किया है। भारत बंद ऐसे मौके पर हो रहा हैं जब किसान सड़कों पर है। संयुक्त किसान मोर्चा ने समान विचारधारा वाले किसानों संगठनों, मजदूर यूनियन के साथ मिलकर भारत बंद का आवाहन किया है।

भारत बंद को सभी किसान संगठनों और केंद्रीय ट्रेड यूनियन का साथ मिला है। वहीं ट्रक असोसिएशन भी किसानों के समर्थन में आगे आए है। इतना ही नहीं बल्कि किसानों के समर्थन में इस आंदोलन का समर्थन कर रहे है।

वहीं संयुक्त किसान मार्चा का कहना है कि, उनका बंद पहले से प्रस्तावित था। आज किसानों ने रेल रोका है, कल अपनी मांगों के साथ कल भारत भर में किसान संगठन चक्का जात करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, 16 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक भारत बंद चलेगा और दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक देश के प्रमुख सड़कों किसान संगठन चक्का जाम करेंगे। भारत बंद के कारण ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट दफ्तर, गांव की दुकानें, खेती-बाड़ी समेत मनरेगा के तहत सभी काम बंद रहेंगे। ग्रामीण इलाकों में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी पर भी भारत बंद का प्रभाव पड़ेगा। हालांकि जरूरी सेवाएं इससे कोई प्रभावित नहीं होंगी।

क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, भारत बैंक के चलते देशभर में 16 फरवरी के दिन बैंक खुले रहेंगे। बैंकों में हर दिन की तरह काम होगा। लेकिन भारत बंद के चलते मुख्य तौर पर गांवों में दुकान-बाजार बंद देखने को मिल सकते है। वहीं यातायात भी प्रभावित रहेगा। साथ ही बता दें कि, गांवों की मंडी, सब्जी बाजार, गैर सरकारी ऑफिस सरकारी और, ग्रामीण औद्योगिक और सर्विस सेक्चटर, प्राइवेट सेक्टर को बंद रखने का आग्रह किया गया है।

स्कूल खुलेंगे या नहीं?

CBSE बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। स्कूलों की ओर से कल स्कूल बंद होने को लेकर कोई भी गाइडलाइंस सामने नहीं आई है। किसान आंदोलन के चलते CBSE ने एडवाइजरी जारी करते हुए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को समय से घर से निकलने के लिए कहा है। छात्रों को मेट्रो रूट अपनाने के लिए कहा है। भारत बंद के कारण किसी भी परीक्षा के शिड्यूल में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। नां ही कोई ऐसी जानकारी सामने आई है।

आज क्या-क्या खुलेंगे?

भारत बंद की वजह से किसी भी जरूरी सेवा पर रोक नहीं है। एंबुलेंस की आवाजाही, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज, बैंकों की सेवाओं इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान यूनियनों का कहना है कि, भारत बंद के चलते शादी, अखबार सप्लाई, बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों, यात्रियों को नहीं रोका जाएगा। आपतकालीन सेवाओं के लिए रास्तों में आवाजाही जारी रहेगी।

Also Read: Mahashivratri Aur Shivratri Mein Antar: जानिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के बीच…

SHARE
Poonam Rajput

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

2 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

2 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

2 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

2 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

2 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

2 months ago