होम / Bharat Bandh live Updates: शंभू बॉर्डर पर गुरदासपुर के किसान की मौत, आंसू गैस के गोले से हुई थी तबियत खराब

Bharat Bandh live Updates: शंभू बॉर्डर पर गुरदासपुर के किसान की मौत, आंसू गैस के गोले से हुई थी तबियत खराब

• LAST UPDATED : February 16, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bharat Bandh live Updates: किसान संगठन फिर से अपनी मांगों के चलते सड़क पर है। देशभर से किसान दिल्ली आने के लिए बॉर्डर पर है और अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है। अब किसान संगठन ने आंदोलन के बीच 16 फरवरी को भारत बंद का आवाहन किया है। भारत बंद ऐसे मौके पर हो रहा हैं जब किसान सड़कों पर है। संयुक्त किसान मोर्चा ने समान विचारधारा वाले किसानों संगठनों, मजदूर यूनियन के साथ मिलकर भारत बंद का आवाहन किया है।

भारत बंद को सभी किसान संगठनों और केंद्रीय ट्रेड यूनियन का साथ मिला है। वहीं ट्रक असोसिएशन भी किसानों के समर्थन में आगे आए है। इतना ही नहीं बल्कि किसानों के समर्थन में इस आंदोलन का समर्थन कर रहे है। वहीं बता दें कि भारत बंद का असर पंजाब हरियाणा पर दिख रहा है। पंजाब में रोकी गई रेली तो वहीं हरियाणा बॉर्डर पर तनाव देखने को मिल रहा है। यहां पढ़ें किसान आंदोलन और भारत बंद से जुड़ी हर अपडेट…


01: 06 AM, 16 Feb 2024

भारत बंद को लेकर ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन 

भारत बंद को लेकर ग्रेटर नोएडा में किसान प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे है। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल है। अल्फा वन गोल चक्कर से परी चौक तक पैचल मार्च निकाला है।


01: 05 AM, 16 Feb 2024

भारत बंद को लेकर ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, भारी संख्या में किसान उतरे सड़क पर


11: 35 AM, 16 Feb 2024

दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

संयुक्त किसान मोर्चा के बंद के चलते आज दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कई इलाकों में बैरिकेड लगाए गए हैं, जिससे यातायात प्रवाह प्रभावित हो रहा है। दोनों राज्यों के बीच यातायात की आवाजाही को प्रतिबंधित करते हुए, बंद सीमा बिंदुओं की निगरानी के लिए दंगा-रोधी उपकरणों सहित भारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।


11: 10 AM, 16 Feb 2024

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

किसान आंदोलन के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी प्रियंका चोपड़ा और अन्य फिल्मी सितारों से जरूर मिलेंगे। लेकिन किसानों से नहीं मिलते


11: 00 AM, 16 Feb 2024

सिंघु बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बल किए गए तैनात

प्रदर्शनकारी किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे हुए हैं। जिसके चलते सिंघु बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बल किए गए तैनात।


10: 51 AM, 16 Feb 2024

कपूरथला में सभी बाजार बंद

किसानों के भारत बंद के चलते कपूरथला के लगभग सभी बाजार बंद नजर आ रहे हैं। वहीं पंजाब के जालंधर में भारत बंद का असर दिख रहा है। कई बाजार आम दिनों की अपेक्षा कम दिख रहे है।


10: 41 AM, 16 Feb 2024

दिल्ली- नोएडा के बीच भीषण जाम


10: 40 AM, 16 Feb 2024

बहादुरगढ़ में सुरक्षा का पहरा किया गया और कड़ा । सेक्टर 9 मोड़ पर कंक्रीट के बैरिकेड की बढ़ाई गई संख्या।


10: 30 AM, 16 Feb 2024

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले 70% छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।


10: 22 AM, 16 Feb 2024

गुरदासपुर के किसान की मौत

शंभू बॉर्डर पर गुरदासपुर के किसान की तबियत खराब होने से मौत, दो दिन पहले आंसू गैस के गोले से उन्हें हुई थी दिक्कत।


10: 19 AM, 16 Feb 2024

दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम

दिल्ली में भारत बंद का दिखा असर, दिल्ली में प्रवेश करने वाले यात्रियों को देरी और ट्रैफिक जाम का करना पड़ रहा सामना। गाजीपुर बॉर्डर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान आ सकते है। जिसके चलते यहां सुरक्षा चाकचौबंद की गई है।


10: 16 AM, 16 Feb 2024

बिहार में आज से चक्का जाम विरोध प्रदर्शन

हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बिहार में आज से शुरू हो रहा चक्का जाम। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने हड़ताल का किया आह्वान। बस, ट्रक, ऑटो, कैब, ई-रिक्शा ये सभी नहीं चलेंगी।


10: 13 AM, 16 Feb 2024

सोनीपत में कच्चा माल हो रहा खत्म

राई और कुंडली क्षेत्र के उद्योगों में दिल्ली से कच्चे माल की सप्लाई होती है। लेकिन कुंडली-सिंघु बॉर्डर किसान आंदोलन की वजह से बंद है। ऐसे में कुंडली-सिंघु बॉर्डर बंद होने से कच्चा माल पहुंचने में दिक्कत हो रही है।


10: 12 AM, 16 Feb 2024

ममता बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किसानों के विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर “रावण” की तरह शासन करने और सभी नैतिक सीमाओं को पार करने का आरोप लगाया है।


10: 02 AM, 16 Feb 2024

12 से 3 बजे तक चारों टोल फ्री

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा से भारतीय किसान यूनियन गुट भी आगे आया है। उन्होंने घोषणा की है कि, तीन घंटे टोल फ्री रहेगा। वहीं सोनीपत में भी सभी चारों टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक फ्री रखा जाएगा।


10: 00 AM, 16 Feb 2024

पीएम मोदी का हरियाणा में दौरा

हरियाणा को 9750 करोड़ की सौगात देंगे पीएम नरेंद्र मोदी, 9750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास


09: 21 AM, 16 Feb 2024

फगवाड़ा बाईपास रोड पर लगा जाम

किसानों ने पंजाब के होशियारपुर में फगवाड़ा बाईपास रोड पर लगाया जाम।


09: 19 AM, 16 Feb 2024

 पंजाब में दिखा भारत बंद का असर, रोकी रेल


09: 10 AM, 16 Feb 2024

भारत बंद का असर दिख रहा है। पंजाब के मोगा में बस सेवाएं बंद कर दी गई है।


09: 01 AM, 16 Feb 2024

विरोध शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा- किसान नेता

केंद्र सरकार और किसान यूनियनों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि, ”विरोध शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।


08:53 AM, 16 Feb 2024

किसान नेता की पीएम मोदी से अपील

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम पीएम मोदी से अपील करेंगे अगली बातचीत में मसले का हल निकले।


08:52 AM, 16 Feb 2024

केंद्र और किसानों के बीच कोई समाधान नहीं

तीन केंद्रीय मंत्रियों और प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के नेताओं के बीच गुरुवार देर रात बैठक हुई। जिसमें कोई भी समाधान नहीं निकल सका। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है कि चर्चा “सकारात्मक” थी और बातचीत का दौर फिर से रविवार को होगा।


08: 45 AM, 16 Feb 2024

हरियाणा में टोल फ्री का ऐलान

दोपहर 12 बजे से शाम के तीन बजे तक हरियाणा में किसान संगठनों ने टोल फ्री कराने का ऐलान किया है।


08: 34 AM, 16 Feb 2024

ये सब रहेंगे बंद

किसानों के भारत बंद का असर पंजाब हरियाणा में दिखने लगा है। नोएडा में धारा 144 भी लागू कर दी गई है वहीं बड़ी संख्या में किसान पंजाब और हरियाणा सीमा पर रोक दिए गए हैं। शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए है। भारत बंद के कारण परिवहन, कृषि गतिविधियां, मनरेगा, निजी कार्यालय, ग्रामीण दुकाने और औद्योगिक कारखाने बंद रहेंगी।


08: 33 AM, 16 Feb 2024

स्कूल खुलेंगे या नहीं?

CBSE बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। स्कूलों की ओर से कल स्कूल बंद होने को लेकर कोई भी गाइडलाइंस सामने नहीं आई है। किसान आंदोलन के चलते CBSE ने एडवाइजरी जारी करते हुए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को समय से घर से निकलने के लिए कहा है। छात्रों को मेट्रो रूट अपनाने के लिए कहा है। भारत बंद के कारण किसी भी परीक्षा के शिड्यूल में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। नां ही कोई ऐसी जानकारी सामने आई है।


08: 32 AM, 16 Feb 2024

आज क्या-क्या खुलेंगे?

भारत बंद की वजह से किसी भी जरूरी सेवा पर रोक नहीं है। एंबुलेंस की आवाजाही, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज, बैंकों की सेवाओं इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान यूनियनों का कहना है कि, भारत बंद के चलते शादी, अखबार सप्लाई, बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों, यात्रियों को नहीं रोका जाएगा। आपतकालीन सेवाओं के लिए रास्तों में आवाजाही जारी रहेगी।


 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox