होम / Bilaspur: बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ जारी अभियान, कार में पकड़ी एक किलो चरस

Bilaspur: बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ जारी अभियान, कार में पकड़ी एक किलो चरस

• LAST UPDATED : April 29, 2023
Indai News(इंडिया न्यूज़) Bilaspur : बिलासपुर पुलिस द्वारा कुछ दिनों से जिला में अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है जिसमें पुलिस को कई सफलताएं भी मिली हैं। इसी अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने जहां हिमाचल से पंजाब व अन्य राज्यों में ले जाई जा रही एक किलोग्राम 44 ग्राम चरस एक व्यक्ति से पकडऩे में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने मुक्त कारागार जबली में हिरासत में बंद एक व्यक्ति को पहुंचाया जा रहा 6.79 ग्राम चिट्टा भी पकड़ कर अवैध नशे के माफियाओं के प्रयास से नाकाम कर दिया है।

चंडीगढ़-मनाली मार्ग में मिली चरस

पकड़ी गई चरस के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बरमाणा थाना की पुलिस टीम चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलापड़ पुल के पास नाका लगाकर वाहन चैङ्क्षकग कर रही थी। इस दौरान मंडी की तरफ से चंडीगढ़ की तरफ जा रही पंजाब नंबर की एक बस को पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रोका व बस की इस चैङ्क्षकग के दौरान पुलिस को सोनीपत-हरियाणा के उदेशीपुर गांव निवासी सुजीत के सामान से एक किलो 44 ग्राम चरस मिली। जिस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी सुजीत कुमार को चरस सहित हिरासत में ले लिया।

जेल में दीवार से अंदर चिट्टा फैंकने वाले व्यक्ति को किया ग्रफ्तार

वहीं मुक्त कारागार जबली में बरामद हुए चिट्टे के मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के तरेड़-चांदपुर निवासी एक व्यक्ति ने मुक्त कारागार जबली की बाहरी ऊंची दीवार से एक लिफाफे में बंद कर चिट्टे को अंदर फैंका। संभवत: यह चिट्टा जेल में बंद किसी आरोपी तक पहुंचाया जा रहा था। जिसे जेल पुलिस कर्मियों ने देख लिया तथा इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। बिलासपुर सदर पुलिस ने इस मामले में जेल में दीवार से अंदर चिट्टा फैंकने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी. एंड पी.एस. एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। एक किलोग्राम से अधिक चरस निश्चय ही बड़े तश्करों तक पहुचाने के लिए ले जाई जा रही थी। ये चरस कहां से ली गई व इसे कहां पहुंचाया जाना था पुलिस उसका भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं जेल के अंदर चिट्टा कि बंद आरोपी को पहुंचाया जा रहा था इसका भी पुलिस पता लगा रही है।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox