होम / Bilaspur News: बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगा किया कब्ज़ा, भूमि लौटाने की थी मांग

Bilaspur News: बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगा किया कब्ज़ा, भूमि लौटाने की थी मांग

• LAST UPDATED : August 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Bilaspur News, Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मंगरोट में एक व्यक्ति ने शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया है। इससे हाईवे की एक लेन बाधित हो गई है। हालांकि एक लेन से यातायात चल रहा है। हाईवे पर मंगरोट के राजनकांत नाम के व्यक्ति ने कब्जा किया है।

इस व्यक्ति की मां के नाम हाईवे की आठ विस्वा भूमि प्रशासन की निशानदेही में निकली है। अब यह व्यक्ति भूमि को लौटाने की मांग कर रहा है। राजनकांत ने  प्रशासन को पत्र लिख कर चेताया था यदि एक सप्ताह में उसकी भूमि वापस नहीं की गई तो वह इस पर कब्जा कर लेगा।

दरअसल, यह विवाद पिछले साल दिसंबर से चल रहा है। दिसंबर में अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने हाईवे किनारे इस व्यक्ति का खोखा हटा दिया था। इसके बाद व्यक्ति ने हाईवे पर ही दुकान सजा दी थी। व्यक्ति का दावा था कि हाईवे की भूमि उसकी है। प्रशासन ने व्यक्ति की मांग पर निशानदेही कराई, जिसमे आठ विस्वा भूमि उसकी मां के नाम निकली। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगा दिया है।

ये भी पढ़े-  हिमाचल पहुंचे नितिन गडकरी, कुल्लू में हुए नुकसान का जायजा कर बाढ़ पीड़ितों से भी करी मुलाकात

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox