होम / ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा: राठौर

ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा: राठौर

• LAST UPDATED : April 29, 2022

ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा: राठौर

  • कहा- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह खामोश

लोकिन्दर बेक्टा, शिमला।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore, speaker of All India Congress Committee) ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह खामोश है। वे शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (Congress Headquarters Rajiv Bhawan) में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पहली बार प्रेस कांफ्रेंस (press conference) में बोल रहे थे।

कुलदीप राठौर ने कहा कि संगठन में कोई भी बदलाव पार्टी की बेहतरी के लिए होता है। उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह (MP Pratibha Singh) को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने और नए पदाधिकारियों को भी बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से एक संतुलन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की उपचुनावों की तरह शानदार जीत हो, इसके लिए सभी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी बड़ा सम्मान

राठौर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल व विशेष तौर पर राहुल गांधी (Sonia Gandhi, KC Venugopal, Rahul Gandhi) का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर नई नियुक्ति के 12 घंटों के भीतर उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की। यह उनके लिए कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सबसे बड़ा ईनाम है।

लोकतंत्र और संविधान पर चल रहा भाजपा का बुलडोजर

एक सवाल के जवाब में कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा सरकारें जो बुलडोजर (bjp bulldozer) चला रही हैं, वह किसी मकान पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर चला रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को काबू पाने में पूरी तरह विफल रही है और वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए अब राज्यों को दोषी ठहराने लगा है।

हाईकमान बोलेगा तो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

राठौर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने फैसला लिया है कि पार्टी में प्रदेश स्तर पर पूर्णकालिक अध्यक्ष हो और वह चुनाव न लड़े इसलिए यह बदलाव हुआ है।

प्रतिभा सिंह सांसद हैं और उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। एक सवाल पर राठौर ने कहा कि पार्टी हाईकमान बोलेगा तो वे चुनाव लड़ेंगे और उनकी प्राथमिकता उनका गृह क्षेत्र यानी ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र रहेगा।

राठौर के सम्मान में कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर 3 वर्ष का कार्यकाल सफलता से पूरा करने वाले कुलदीप राठौर के सम्मान में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौके पर राठौर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उन्हें अध्यक्ष के तौर पर दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। राठौर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद पर तैनाती दी गई है।

राठौर ने केंद्रीय आलाकमान के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेती है, वह पार्टी हित में होता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाना सही निर्णय है।

राठौर ने कहा कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में पार्टी के सभी नेताओं को एक मंच पर लाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह (Former Chief Minister Mr. Virbhadra Singh) को याद करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन उनके साथ रहा।

कुलदीप राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगस्त में होने वाले संगठनात्मक चुनावों में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए हमें उनका पूरा समर्थन करना है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन (Harsh Mahajan, working president of Himachal Congress) ने राठौर को इस नई नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष कार्यकाल में वह सभी को साथ चलाने में सफल रहे।

उन्होंने कहा कि राठौर एक साधारण व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं जो आज पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, हरीश जनारथा, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, कंवर अजय बहादुर सिंह, शिवकुमार, आदर्श सूद, राजेंद्र वर्मा, हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, सुशांत कपरेट, इंद्रजीत सिंह, वेद प्रकाश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, अतुल शर्मा, सत्यजीत नेगी, जैनब चंदेल, सोनिया चौहान, किरण धांटा, शशि बहल, देवेंद्र शर्मा, महेंद्र स्तान, धर्मपाल ठाकुर, कंवर नरेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा: राठौर

Read More : शिमला जिले का जन मंच 1 मई को फल मंडी भट्ठाकुफर में

Read More : इंडक्शन प्रोग्राम में नवांगतुक छात्रों का मार्गदर्शन

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox