होम / Black Turtle: हिमाचल के चंबा में मिला काला कछुआ, वन विभाग के कोश में छोड़ा

Black Turtle: हिमाचल के चंबा में मिला काला कछुआ, वन विभाग के कोश में छोड़ा

• LAST UPDATED : September 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Black Turtle, Himachal: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज तक जिस भारतीय काले कछुए को कभी नहीं देखा गया। कछुए को शहर के साथ लगते गांव में देखा गया। ग्रामीण ने इसे देखते ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। भारतीय काला कछुए को इससे पहले कभी भी चंबा में नहीं देखा गया। इसे गांव में देखकर वन विभाग भी हैरान है। फिलहाल वन विभाग के वन खंड अधिकारी सुनील कुमार और उनकी टीम ने गांव में जाकर भारतीय काले कछुए को पकड़ा और वन मंडल कार्यालय पहुंचाया। यहां से कछुए को राजनगर के पास जलाशय में छोड़ा गया जिससे वह कछुआ वहां पर सुरक्षित रह सके।

आखिर कहां से आया चंबा में काला कछुआ?

इतना ही नहीं वन विभाग इस बात को लेकर भी विचार कर रहा है कि आखिरकार चंबा में काला कछुआ कहां से पहुंचा। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद कोई व्यक्ति कछुए को पालने के लिए बाहरी राज्य से यहां लाया हो। बाद में इसे ऐसे ही छोड़ दिया। यह चलते-चलते भियोड़ गांव में सुरेश कुमार के घर के पास पहुंच गया। उन्होंने इसकी तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग चंबा में ऐसे स्थानों की तलाश कर रहा है जहां इस प्रजाति के कछुए होने की उम्मीद हो सकती है। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि भियोड़ गांव में कछुआ मिला है। इसे सुरक्षित जलाशय में छोड़ दिया है। यह प्रजाति चंबा में नहीं पाई जाती।

यह भी पढ़े- Himachal Teachers Award: हिमाचल प्रदेश के 13 शिक्षकों को आज किया जाएगा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित, जानिए उनके नाम

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox