होम / Budget 2024: वित्त मंत्री कब और कितने बजे पेश करेंगी अंतरिम बजट? जानिए

Budget 2024: वित्त मंत्री कब और कितने बजे पेश करेंगी अंतरिम बजट? जानिए

• LAST UPDATED : February 1, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Budget 2024: 1 फरवरी यानी आज वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। कुछ साल पहले तक अंतरिम बजट फरवरी के अंत में पेश किया जाता था। लेकिन इस बार केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आने पर इस परंपरा में बदलाव किया गया है। 1 फरवरी को बजट पेश करने के पीछे के कारण के बारें में जानते है। बता दें कि फरवरी महीने की पहली तारीख को सुबह 11 बजे से बजट पर भाषण शुरू हो जाएगा।

नए वित्‍त वर्ष की तैयारी में मिलता ज्यादा समय

1 फरवरी को बजट पेश करने से सरकार को अधिक समय मिल जाता है। 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के लिए तैयारी का ज्‍यादा समय मिल जाता है। पहले इस तैयारी के लिए सरकार को कम समय मिल पाता था। 1 फरवरी को बजट पेश करने से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सही तरिके से तैयार करने में अधिक समय मिल जाता है।

बजट संसद के दोनों सदनों से गुजरता है। जिसके चलते ये प्रक्रिया कई समय तक चलती है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले बजट पर चर्चा और अनुमोदन करने के लिए पर्याप्त मिल जाता है।

Also Read: Health Tips: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए करें इन चीजों…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox