होम / Buttermilk Benefits: गर्मियों में छाछ पीने से होते हैं ये फायदे, जानिए पीने का सही समय

Buttermilk Benefits: गर्मियों में छाछ पीने से होते हैं ये फायदे, जानिए पीने का सही समय

• LAST UPDATED : April 10, 2023

Buttermilk Benefits: गर्मियों में लोग अक्सर ठंडी चीजों को पीना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं शरीर को ठंडा रखने के छाछ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है। अपने पाचन को दुरुस्त करने के लिए छाछ का सेवन करना चाहिए। कई लोग गर्मियों में पानी की कमी से ड‍िहाइड्रेशन का श‍िकार हो जाते हैं, ऐसे लोग भी छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ पीने से शरीर में हाइड्रेट की मात्रा बनी रहती है। आयुर्वेद में भी छाछ को काफी फायदेमंद बताया गया है। एक गिलास छाछ पीने से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है।

  • गर्मियों में छाछ पीने से मिलती है ठंडक
  • छाछ पीने से शरीर में हाइड्रेट की मात्रा बनी रहती है
  • आयुर्वेद में छाछ को बताया गया है काफी फायदेमंद

सादे छाछ का करें सेवन

सादा छाछ बनाने के ल‍िए दही और पानी को एक बर्तन में म‍िलाकर अच्‍छी तरह मथ लेना चाहिए, उसके बाद दही को मथाने के लिए म‍िक्‍सी या हैंड ब्‍लेंडर का उपयोग कर सकते हैं। फ‍िर उसमें धन‍िया की पत्ती डालकर पी सकते हैं। छाछ के सेवन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो कई बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। छाछ का सेवन करके ब्‍लड प्रेशर को सामान्‍य रखा जा सकता है।

छाछ पीने के लिए उपयुक्त समय

आप दोपहर के समय छाछ का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि दोपहर के समय छाछ आसानी से पच जाता है। रात में छाछ नहीं पीना चाह‍िए। छाछ दही से बनता है। दही बहुत ठंडी होती है, जिससे रात को छाछ पीने से सर्दी-जुकाम, गले में खराश की समस्‍या उत्पन्न हो सकती है। यही कारण है क‍ि रात में छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्मियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में छाछ को शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़े- Coronavirus: हिमाचल में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के चलते स्वास्थ्यकर्मियों के तबादलों पर लगी रोक

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox