CAA: लोकसभा चुनाव से पहले CAA कानून लागू करने की तैयारी, अधिकारी ने दिया अहम अपडेट

India News(इंडिया न्यूज), CAA: नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के नियम को लोकसभा चुनावों से पहले ही अधिसूचित किए जाने की बात सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि सीएए के नियमों को सरकार लोकसभा चुनाव की घोषणा से काफी पहले नोटिफाइ कर देगी।

जल्द ही जारी होने जा रहे सीएए के नियम

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, हम जल्द ही सीएए के नियम जारी करने जा रहे हैं। नियम जारी होने के बाद ही कानून लागू किया जा सकता है। जिसके बाद पात्र लोगों को भारतीय नागरिकता दी जा सकती है। कानून में चार साल से ज्यादा की देरी हो चुकी है। कानून लागू होने के लिए नियम जरूरी हैं।

सीएए का ऑनलाइन पोर्टल तैयार

उन्होने आगे बताया, सीएए के नियम तैयार हैं। ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदकों को उस वर्ष का जिक्र करना होगा, जब उन्होंने यात्रा दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था। लोगों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।

सीएए को लेकर हुआ था विरोध

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए सीएए के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान की जाएगी। संसद ने दिसंबर 2019 में इस बिल को मंजूरी दे दी थी। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इसके विरोध में देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था। जिसमें 100 के करीब लोगों की जान भी गई थी।

ये भी पढ़ें- ED Raid: बार बार समन भेजने पर भी पेश नहीं हो…

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago