CAPITAL DIALOGUE
India News(इंडिया न्यूज़), CAPITAL DIALOGUE:आज इंडिया न्यूज़ हरियाणा के 14 साल पूरे हो चुके है। इस अवसर पर आज इंडिया न्यूज़ द्वारा CAPITAL DIALOGUE-2023 का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के ताज होटल में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आज कई दिग्गज और राजनीतिक नेता जुड़ने वाले है। देश-विदेश के मुद्दों पर चर्चा करने वाले सबसे बड़े मंच इंडिया न्यूज़ का ये कार्यक्रम CAPITAL DIALOGUE-2023 हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का सबसे बड़ा शो है। जिसमें राजनीतिक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शामिल होने वाल है। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मेत्री विनोद शर्मा तथा उनकी पत्नी शक्तिरानी शर्मा (जो कि अंबाला की मेयर है ) , राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा मौजूद रहेंगे।
Capital Dialogue में आज कई महत्तवपूर्ण चर्चाएं करेंगे। इसमें आज कई स्तर होंगे जिनमें हम अलग अलग विषयोंं पर ये समझ ने की कोशिश करेंगे की राजनीति किस दिशा में होनी चाहिए। विकसित भारत और विकसित हरियाणा कहा तक पहुंचा है इस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ आज कई और महत्व पूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Capital Dialogue के पहले स्तर का आरंभ आज जेपी दलाल के साथ हुई। जेपी दलाल हरियाणा के कृषि मंत्री है। इंडिया न्यूज़ के एंकर आयुष द्वारा उनके महकमे यानी कृषि के महत्तवपूर्ण होने पर उसका विकसित भारत और विकसित हरियाणा में योगदान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि “देश काफी तेज़ गति से विकास कर रहा है।” उनका कहना था कि यदि आज कुछ साल पहले देश ने इस गति को पकड़ होता, तो आज हम विकसित देश होते।
मोदी जी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ” मोदी जी जबसे पीएम बने उन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान कृषि की तरफ दिया। खेती बाड़ी में टेक्नोलॉजी का प्रयोग कैसे हो, किसानों की आम-दनी कैसे बढ़े, बीज से लेकर बाज़ार तक किसान की हैंडहोल्डिंग कैसे हो, स्योल हेल्थ कार्ड बने, केसीसी बने…….”
उनका कहना था कि मोदी जी के इस नेतृत्व के कारण हरियाणा प्रदेश में जो लोग कृषि से कही न कही दूर हो रहे थे, वे आज फिर से उससे जुड़ना शुरु हो गए है। उन्हें इस बात की खुशी है की हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा भी इस बात का विषेष ध्यान रखा जाता है कि ये किसानों का प्रदेश है।
ये भी पढ़े- Himachal: निवेश बढ़ाने के लिए CM सुक्खू जाएंगे दुबई, रघुवीर बाली भी देंगे साथ
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…