इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Chaitra Navratri): आज से पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में नवरात्रि के खास पर्व को पवित्रता और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि में मंदिरों में विशेष सजावट की मिल रही है। ऐसी ही विशेष सजावट राजधानी शिमला के तारादेवी और कालीबाड़ी मंदिर में की गई है। हर साल नवरात्रि के 9 दिन शिमला के इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। बता दे कि नवरात्रि की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जो आज (22 मार्च) से 30 मार्च तक है।
राजधानी में चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो चुके हैं। शहर के सभी मंदिरों में माता की मूर्तियों का शिगांर हो चुका है और फूल मालाओं के साथ माता की मूर्तियों को सजाया गया है। नवरात्रि के पहले दिन से मंदिरों में भीड़ लगना शुरू हो गई है। वहीं सुबह के समय में कालीबाड़ी के साथ साथ तारा देवी मंदिरों में भंडारे के आयोजन भी किया जा रहा है।
आज नवरात्र का पहला दिन है और आज मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। मां शैलपुत्री पर्वत राज हिमालय की पुत्री कहलाती है। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी मिथून चक्र वरती ने कहा कि मान्यता है कि मां शैलपुत्री माता पार्वती का रूप हैं और उन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। तब उन्हें शिवजी जैसा वर प्राप्त हुआ था। ऐसी मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।