Chamba Manohar Murder Case: चंबा में आया मनोहर हत्याकंड को लेकर उबाल, क्षत्रिय संगठन ने तोड़ी धारा 144

India News (इंडिया न्यूज़), Chamba Manohar Murder Case:  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में हुए जघन्य मनोहर हत्याकांड के बाद  हर कोई मनोहर के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। इस मामले में सरकार को बैकफुट पर लगातार विपक्ष को धकेलने की कोशिश कर रहें है। तो वहीं, मनोहर को न्याय दिलाने के लिए अलग-अलग संगठन भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर अब चंबा के स्थानीय लोग भी मनोहर को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई को लेकर तैयार है।

चंबा के बाजार किएं गएं बंद

वीरवार यानी आज चंबा के पूरे बाजार को मनोहर के परिवार को न्याय दिलवाने की वजह से बंद किया गया है। जिसके चलते पूरे बाजार में बिलकुल सन्नाटा छाया हुआ है। बस इतना हि नही चंबा के तीसा, बैरागढ़, खज्जियार, साहो, बनीखेत, भरमौर, चुवाड़ी और सिहुंता में भी बाजार बंद किए गए हैं। वहीं जिला मुख्यालय में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

धारा- 144 के उल्लंघन का ऐलान

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने इस मामले पर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि 22 जून को इलाके में जाकर संगठन के सदस्य धारा 144 तोड़ेंगे। वहीं इसी लेकर आगे रूमित सिंह ठाकुर ने ये भी कहा कि स्थानीय प्रशासन आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि पुलिस की ओर से अभी तक तो न यह बताया गया कि आरोपियों को कहां और कौनसी जगह रखा गया, साथ ही में अभी तक इस बात का भी नहीं पता कि उन्हें कोर्ट में कब पेश किया गया? जिसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि, आरोपियों के बारे में स्थानीय प्रशासन लोगों से जानकारी छिपाने की कोशिश कर रहे है, जो बिलकुल गलत है।

संगठन लड़ेगा न्याय के लिए लड़ाई

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि अब संगठन मनोहर को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है, जिसको लेकर अब पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी पर भी मामला दर्ज कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने बताया कि अब वो चंबा जाकर धारा- 144 का उल्लंघन करेंगे और अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। बस इतना हि नही उन्होंने बताया कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन मनोहर लाल के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Himachal: 24 शिक्षकों के दूरदराज के स्कूलों जाने से तौबा करने पर पदोन्नति आदेश रद्द, जारी की लिस्ट

 

 

 

SHARE
Aakriti Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago