India News (इंडिया न्यूज़), Chamba Murder: चंबा जिले के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत के संघणी में डंडे मारने से युवक मनोहर की हत्या हुई। जिसके बाद इस घटना कि जांच पुलिस ने कि और जांच करने के बाद ये बात सामने आई है कि मनोहर के सिर पर डंडे से प्रहार किया गया है। जिसके बाद आरोपी मनोहर के शव को घसीटते हुए घर के आंगन तक ले गया और वहां लेजा कर उसके शरीर के सात टुकड़े किए।
बता दें, पुलिस का यह मानना हैं कि मनोहर के शरीर के टुकड़े आरोपी ने कुल्हाड़ी या फिर दराट से किया है। वहीं जांच में आगे ये भी सामने आया है कि मृतक मनोहर का शरीर भारी था, जिस वजह से आरोपी को शव को ठिकाने लगाने में मुश्किल हो रही थी। तो ऐसे में शव को टुकड़े कर के नाले में फेंकने के लिए ले जाया गया। हालांकि मनोहर का जूता नाले की कुछ ही दूरी पर मिला। जिसको मृतक मनोहर के परिजनों ने पहचाना। ऐसे में उन्होंने नाले में देखा, तो नाले के बहते हुए पानी में उन्हें पत्थर इकट्ठे किए हुए मिले। जिसके बाद उन्होंने एक पत्थर को हिलाया तो पता चला कि यहां शव है। तो फिर ऐसे में परिजनों नें इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर आई और फिर शव के टुकड़ों को अपने कब्जे में लिया। दरअसल, अब चंबा जिले में प्रदेश सरकार ने धारा 144 लगाई है। बस इतना ही नहीं किसी को भी मृतक के परिवार और आरोपियों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। इसी को लेकर गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: आपके जीवन से शनि दोष को दूर करेगा ये पौधा, शनि देव की होगी कृपा
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…