Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने बदली कहावतें, चंदा मामा अब दूर के नहीं, बस एक टूर के है- पीएम मोदी

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3, Himachal: भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में चंद्रयान 3 मिशन को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन  के संघ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा देखा गया। जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड किया तब भाजपा मुख्यालय भारत माता की जय तथा तालियों की गूंज से खिल उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवरण को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे जलाकर इस मौके को एक विजय जश्न की तरह मनाया गया तथा तिरंगे को लहरा कर भारत की इस विजय की खुशी मनाई गई।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि वे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत की शुभकामनाएं देना चाहते हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की भूमि पर भी भारत ने अपनी शक्ति बड़ाई है और आज चंद्रमा की भूमि पर भी भारत ने एक जगह बनाई है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटूट विश्वास और दृण शक्ति का स्वरूप है।

चंद्रयान 2 के समय हमें सफलता प्राप्त नहीं हुई पर एक बार फिर चंद्रयान-3 के प्रयोग से भारत ने नया इतिहास रचा है इसके लिए आईएसआरओ के वैज्ञानिकों को भी हम शुभकामनाएं देना चाहते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा चन्द्रयान तीन के लैंडर मॉड्यूल विक्रम की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही आज भारत ने इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों, इस प्रोजेक्ट में अपना सहयोग देने वाले हर व्यक्ति को, सभी देश वासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। आज से भारत चंद्रमा को लेकर नया इतिहास लिखेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मिशन चन्द्रयान-3 अपने सभी लक्ष्यों को कुशलतापूर्वक प्राप्त करेगा। जिससे चंद्रमा से जुड़े तमाम रहस्यों का उद्घाटन हो सके। चार साल पहले हमारे वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने की कोशिश की थी। उस समय के दृश्य आपको याद होगा जब हम पिछली बार पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाये थे, उस समय इसरो के चेयरमेन के. शिवन भावुक हो गये थे। प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें गले लगाकर हिम्मत देते पूरी दुनियाँ ने देखा। अंतरिक्ष के हर मिशन में साथ प्रधानमंत्री खड़े रहे। वैज्ञानिकों की अथक मेहनत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के प्रेरणा से आज वह दिन फिर आया है जब दुनिया भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती ताक़त और क़ाबिलियत को देख रही है।

ये भी पढ़े- 

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago