Chandrayaan 3
India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3, Himachal: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर बोला कि भारत के लिए यह ऐतिहासिक तथा यादगार पल हैं। आज चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला हमारा देश दुनिया का पहला देश बन गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि देश के वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा लिया गया है एवं पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए वो लोग लम्बे समय से दिन-रात मेहनत कर रहे थे। उनका यह भी कहना है कि यह भारत के वैज्ञानिकों की एक बहुत बड़ी जीत है।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी की स्थापना की थी, जिससे भारत के अंतरिक्ष अभियानों के लिए मजबूत नींव रखने का मार्ग प्रशस्त किया।
ये भी पढ़े-
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…