होम / चेतन शर्मा ने चयन समिति के पद से दिया इस्तीफा

चेतन शर्मा ने चयन समिति के पद से दिया इस्तीफा

• LAST UPDATED : February 17, 2023

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता व पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब मीडिया में इन दिनों उनके द्वारा भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लेकर कई सारे बालों को गुप्त तरीके से रखा गया है। बीते दिनों जी समूह ने चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन जारी किया है, जिसमें उनके द्वारा बोर्ड और खिलाड़ियों के रिश्ते को लेकर काफी सारे खुलासे किए गये हैं। खुलासे में जो मुख्य बातें कही गई हैं उनमें से भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के रिश्ते को लेकर है।

1.बीसीसीआई के चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा।

2.जी समूह ने जारी किया था चैतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन।

3.स्टिंग ऑपरेशन में क्रिकेटर विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के रिश्तों को लेकर किया गया था खुलासा।
4.इस्तीफे की वजह आपसी मामला बताया जा रहा है।

5.चेतन शर्मा ने कहा कि कई बार खिलाड़ी खुद को बोर्ड से ऊपर समझने लगते हैं।

बोर्ड को सख्त फैसला लेना पड़ता है- चेतन शर्मा

शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि एक समय दोनों में इगो को लेकर मनमुटाव था लेकिन अब वो स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा वैसे दोनों एक-दूसरे के खेल को रिस्पेक्ट करते है। शर्मा ने आगे यह भी कहा कि कई बार खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के कारण और पॉपुलरिटी के कारण अपने आप को बोर्ड से ऊपर समझने लगते है। जिसके कारण वह गलत फैसला कर बैठते हैं। उन्होंने कहा कई बार ऐसी परिस्थिति में बोर्ड को सख्त फैसला लेना पड़ता और उन्हें आराम देने के नाम पर मैच से बाहर करना पड़ता है।

विराट की कप्तानी पर बोले चेतन शर्मा

आपने देखा होगा कि बोर्ड कई बार बड़े खिलाडियो को आराम दे देता है, दरअसल, ऐसी स्थिति तब आती है, जब खिलाड़ी अपने आप को बोर्ड से उपर समझने लगते हैं। चेतन शर्मा यही नहीं रुके, उन्होंने विराट की कप्तानी छोड़ने के विवाद को भी समझाया। शर्मा ने बताया कि दरअसल, विराट की कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका अपना निजी फैसला था। बोर्ड की और से कोई दबाव नहीं दिया गया, यहा तक की उस समय के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उनसे कहा भी कि एक बार अपने फैसले पर विचार कर लो, लेकिन वह इसका पहले से ही मन बना चुका था।

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox