HP CM Tirade कर्मचारियों की हड़ताल से खराब हो रहा वर्क कल्चर

HP CM Tirade कर्मचारियों की हड़ताल से खराब हो रहा वर्क कल्चर

इंडिया न्यूज, शिमला :

HP CM Tirade : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कर्मचारी आंदोलन पर तल्खी लगातार जारी है। प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद पर हो रही चर्चा के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर सरकार पर तीखे हमले और कर्मचारी आंदोलन का समर्थन करने से खफा जयराम ठाकुर ने गुरुवार को सदन में कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल से वर्क कल्चर खराब हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा यह मामला जोर-शोर से उठाए जाने पर कहा कि सरकार ने पंजाब वेतनमान के तहत जो बनता है, वह कर्मचारियों को दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी कर्मचारी आंदोलन नहीं कर रहे हैं, बल्कि कुछ ही कर्मचारी आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं और ये वही कर्मचारी हैं जिन्हें कांग्रेस और माकपा हवा दे रही है।

उन्होंने इस परंपरा को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हमेशा सरकार के खिलाफ होते हैं क्योंकि उन्हें यह आदत विभिन्न राजनीतिक दलों ने डाली है लेकिन इससे प्रदेश का वर्क कल्चर खराब हो रहा है।

जयराम ठाकुर ने अपील की कि कर्मचारी किसी राजनीतिक दल के कहने पर न आएं। उन्होंने कहा कि हमारे दरवाजे कर्मचारियों के लिए हमेशा खुले हैं और उनके सुझावों का स्वागत है।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के कहने पर कर्मचारियों का आंदोलन प्रदेशहित में नहीं है। HP CM Tirade

Read More : National Pulse Polio Campaign 11200 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य

Read More : Suresh Bhardwaj Said विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सांझे प्रयास कारगर

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

7 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

7 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

7 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

7 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

7 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

7 months ago