होम / CM Charge कांग्रेस सत्ता हासिल करने को ले रही टुकड़े-टुकड़े गैंग की मदद

CM Charge कांग्रेस सत्ता हासिल करने को ले रही टुकड़े-टुकड़े गैंग की मदद

• LAST UPDATED : February 8, 2022

CM Charge कांग्रेस सत्ता हासिल करने को ले रही टुकड़े-टुकड़े गैंग की मदद

इंडिया न्यूज, शिमला :

CM Charge : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की मदद ले रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहुत सारे नेता इसके पक्ष में नहीं हैं लेकिन कुछ नेता ऐसा करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रित प्रणाली में इस तरह की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

वे मंगलवार को यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की इस मानसिकता को सबके सामने उजागर किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की कार्रवाई में लगातार बिना कारण से व्यवधान डाल रहा है जोकि सही नहीं है। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में भी सरकार विपक्ष को हर सवाल का जवाब देगी, बशर्ते वह सुनने की क्षमता रखे।

उन्होंने कहा कि अपनी बात कहने के बाद सुनने की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी बात कहने के बाद सरकार के पक्ष को नहीं सुनना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उधर, कर्मचारियों को नए वेतनमान में थर्ड आप्शन दिए जाने को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में कर्मचारियों को सोचना है।

उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से अपनी बात कही है और अब कर्मचारियों को अपने आप सोचना होगा। CM Charge

Read More : Himachal Pradesh Board of School Education 12वीं कक्षा की टर्म-1 का परीक्षा परिणाम घोषित

Read More : Calendar Released अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर जारी

Read More : Development Plan of Shimla शिमला का डेवेलपमेंट प्लान बना

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox