CM Jairam Thakur in Una मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुटलैहड़ में सम्पर्क से समर्थ यात्रा में लिया हिस्सा

इंडिया न्यूज, ऊना :
CM Jairam Thakur in Una : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में सम्पर्क से समर्थ यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा को अपार जन समर्थन मिला और लोगों ने बढे़ उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। यह यात्रा ईको पार्क से शुरू हुई और बंगाणा बाजार से होते हुए निकली।

सम्पर्क से समर्थन यात्रा 23 जनवरी से शुरू हुई : पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर CM Jairam Thakur in Una

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ में सम्पर्क से समर्थन यात्रा 23 जनवरी से शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य पिछले चार वर्षों में सरकार द्वारा हासिल किए लक्ष्य और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लागों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कुटलैहड़ के प्रत्येक पोलिंग बूथ से होकर गुजरेगी।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा को पहले पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, बिजली व पानी मूलभूत सुविधाओं का मजबूत ढांचा खड़ा किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिस तेजी और पारदर्शिता के साथ जयराम सरकार काम कर रही है, ऐसा विकास आज तक नहीं हुआ। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विकास यात्रा निकाली जा रही है। सम्पर्क से समर्थ यात्रा में भारी मात्रा में स्थानीय लोगों ने उत्साह दिखाते हुए मुख्यमंत्री व मंत्री का पुष्प वर्षा कर व फूल मालाएं पहनाकर अभिवादन भी किया।

मुख्यमंत्री ने समूर चैक डैम का किया निरीक्षण

सम्पर्क से समर्थन यात्रा में हिस्सा लेने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत समूर में बनाए गए चैक डैम का भी निरीक्षण किया। समूर में चैक डैम बनने से 233 हेक्टेयर भूमि पर किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस चैक डैम से 9 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे, जिनमें समूर कलां, समूर खर्दु, लमलैहड़ी, बौल, ऊपरली बौल, सनाहल, परनोलियां सनाहल, मलोनिया सनाहल तथा बल्ह शामिल हैं।

16 मीटर ऊंचे इस डैम में 76.70 करोड़ लीटर पानी भंडारण की क्षमता उपलब्ध है। यह पानी इस पूरे क्षेत्र को आर्थिक रूप से खुशहाल बनाने के लिए पर्याप्त है। समूर चैक डैम से उठाए जाने वाले पानी का इस्तेमाल एचपी-शिवा प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी स्थलों के लिए भी किया जाएगा।

इस अवसर पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष राम कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, एडीसी डाॅ. अमित कुमार शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read More : Suresh Bhardwaj Slams Congress कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही : सुरेश भारद्वाज

Read More : Minister Suresh Bhardwaj सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी प्रबंध केंद्र गरली का दौरा

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

6 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

6 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

6 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

6 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

6 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

6 months ago