होम / CM Sukhu: खरगे से मिली मंजूरी, सीएम सुक्खू अब करेंगे बोर्डों-निगमों में पार्टी नेताओं की नियुक्तियां

CM Sukhu: खरगे से मिली मंजूरी, सीएम सुक्खू अब करेंगे बोर्डों-निगमों में पार्टी नेताओं की नियुक्तियां

• LAST UPDATED : August 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), CM Sukhu, Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से अवगत करवाया और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। सीएम रविवार को शिमला लौट सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें कुछ बोर्डों-निगमों में पार्टी नेताओं की नियुक्तियां करने के लिए खरगे से मंजूरी मिल चुकी हैं।

14,100 फीट की ऊंचाई पर फंसे पर्यटक

शिमला पहुंचने के बाद सीएम नियुक्तियां कर सकते हैं। सुक्खू ने लाहौल-स्पीति जिला में लगभग 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल में फंसे पर्यटकों के बचाव अभियान की खरगे को जानकारी देते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए कैबिनेट के सहयोगियों ने स्वयं फील्ड में उतरकर सार्थक प्रयास किए। सीएम ने कहा कि सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दृढ़ता से प्रयास कर रही है।

राज्य को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी मामला उठाया है। सुक्खू ने कहा कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री से भी भेंट कर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। उधर, खरगे ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की।

ये भी पढ़े- 43 नर्सिंग कॉलेजों में दूसरे राउंड की हुई शुरुआत, 95 सीटों का हुआ प्रबंधन कोटे से आवंटन

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox