होम / CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने करी राज्यपाल से भेंट, 18 से 25 सितंबर तक होगा मानसून सत्र

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने करी राज्यपाल से भेंट, 18 से 25 सितंबर तक होगा मानसून सत्र

• LAST UPDATED : August 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), CM Sukhu, Himachal: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा सोमवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की गई। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में हो रही भारी बरसात, बादल फटने, बाढ़ तथा भूस्खलन की वजह से हुए जानमाल के नुकसान से अवगत करवाया । सुक्खू ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों तथा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

धीरे-धीरे सामान्य हो रही स्थिति 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। सीएम ठाकुर ने राज्यपाल को 18 से 25 सितंबर तक शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के बारे में भी जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में पूरा प्रदेश प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की सराहना करते हुए कहा कि बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

ये भी पढ़े-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox