होम / CM Sukhu: दिल्ली में CM सुक्खु ने नितिन गडकरी से की मांग, फोरलेन हाइवे पर हुई चर्चा

CM Sukhu: दिल्ली में CM सुक्खु ने नितिन गडकरी से की मांग, फोरलेन हाइवे पर हुई चर्चा

• LAST UPDATED : July 17, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), CM Sukhu: मंगलवार को दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक की. बैठक में सी.एम. सुक्खू ने हिमाचल के कीरतपुर से मनाली के बीच निर्माणाधीन फोरलेन हाइवे के लंबित कार्य को जल्दी पूरा कराने का आग्रह किया। बीते साल प्राकृतिक आपदा के कारण निर्माणाधीन फोरलेन को काफी नुकसान हुआ था और कार्य बाधित हुआ था। इस बैठक में हि.प्र. के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य भी मौजूद रहे।

हिमाचल में कीरतपुर से मनाली के बीच चल रहे फोरलेन हाइवे का निर्माण कार्य प्रथम चरण में कीरतपुर से नागचला तक काम पूरा हो गया है। नागचला से मनाली के बीच अभी काम चल रहा है। पिछले साल प्राकृतिक आपदा की वजह से निर्माणाधीन फोरलेन हाइवे का भारी नुकसान हुआ था, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं आपदा हुए नुकसान का जायजा लिया था।
मंडी से मनाली के बीच निर्माणाधीन हाइवे पर कई सुरंगों का निर्माण किया जाना है।

बैठक में मौजूद रहे दिग्गज

बैठक में सी.एम. सुक्खू और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा हि.प्र. सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव देवेश कुमार, सलाहकार राम सुभाग सिंह, सचिव राकेश तंवर, विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग हरवंश सिंह ब्रेस्कान, विशेष सचिव राजस्व अनिल चौहान और राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता सुरेश कपूर भी उपस्थित रहे।

Read More:- Punjab Police: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय हाथियार तस्करी गैंग का किया पर्दाफाश

हिमाचल प्रदेश के विकास के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई

सीएम सुक्खू ने नितिन गडकरी से बैठक में भुभु जोत, जलोड़ी जोत का मुद्दा उठाया। बैठक के दौरान हिमाचल में फोरलेन हाइवे से संबंधित 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के सभी प्रोजेक्टों की समीक्षा की गई। इस दौरान परियोजना निदेशक मंडी वरुण चारी, एनएचएआइ के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित समेत मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More:- Health Tips: श्रावण मास में खाएं ये चीजें, नहीं होगी इम्यूनिटी की कमी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox