India News HP ( इंडिया न्यूज ), CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश की नालागढ़, हमीरपुर और देहरा समेत तीन विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर आज चुनावी प्रचारों का अंतिम दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। साथ ही प्रदेश के सीएम सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में अपनी पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिए वोट मांगा। जहां उन्होंने कहा “देहरा का चुनाव, देहरा के सम्मान की लड़ाई है।”
सीएम सुक्खू ने प्रचार के दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह को लेकर कहा कि उन्होंने पिछले 6 साल में होशियार सिंह ने देहरा की समस्या के लिए कोई धरना नहीं दिया, खुद का इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए उन्होंने विधानसभा के बाहर धरना ही नहीं दिया बल्कि कोर्ट तक गए। होशियार सिंह ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश रची लेकिन यह साजिश विफल हो गई। इस चुनाव में होशियार सिंह की होशियारी नहीं चलेगी। उन्होंने आगे कहा कि देहरा की सड़कों का बुरा हाल है लेकिन होशियार सिंह अपने फाइव स्टार रिजॉर्ट के लिए करोड़ों की सड़क विधायक निधि से बनवा रहे हैं।
Also Read- Ground Cracks Lahaul Spiti: दूसरा जोशीमठ बना लाहौल स्पीति, जमीन में पड़ी दरारें, जानें क्या है कारण?
अपनी कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा “कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताने और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं।” सीएम ने जनता को बताया कि स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा अगला राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरा विधानसभा में ही मनाया जाएगा लेकिन उससे पहले विस्थापितों की समस्या का समाधान किया जाएगा। पूर्व विधायक ने देहरा की जनता से विश्वासघात किया है। उनको जनता सबक सिखाएगी।
Also Read- Weather Update: हिमाचल में हल्की बारिश से बाढ़ का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…